फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dumping point has not been closed for last three years, if solution is not found in three days then traders will block the road

Sirsa News: तीन साल से खत्म नहीं किया डंपिंग प्वाइंट, तीन दिन में समाधान नहीं तो रोड जाम करेंगे व्यापारी

Thu, 24 Oct 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 24 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dumping point has not been closed for last three years, if solution is not found in three days then traders will block the road
सिरसा। समस्या समाधान ​शिविर में अ​धिकारी के समक्ष अपनी ​शिकायत रखते हुए व्यापारी।
सिरसा। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था और नगर परिषद में लगाए जा रहे समाधान शिविर में पहुंच रहीं शिकायतों के चलते अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया-निशान लग रहे हैं। पिछले तीन दिनों में समाधान शिविर में 38 शिकायत पहुंची हैं। इनमें से करीब 30 फीसदी शिकायत सफाई से संबंधित हैं। कुल शिकायतों में से अब तक मात्र छह का ही समाधान हो पाया है।
विज्ञापन

वीरवार को आईटीआई रोड के व्यापारी भी डंपिंग प्वाइंट खत्म करने की शिकायत लेकर शिविर में पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी समस्या का समाधान दो तीन दिन में नहीं होता है, तो वह रोड जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वीरवार को 10 लोग अपनी शिकायत लेकर शिविर में पहुंचे। इनमें आईटीआई रोड के व्यापारी भी शामिल थे, जो वर्ष 2021 से डंपिंग प्वाइंट खत्म करवाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि वीरवार को जिला नगर आयुक्त व कार्यकारी अधिकारी के चंडीगढ़ गए हुए थे। सीएसआई ने कहा कि आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर व्यापारियों व शहरवासियों ने कहा कि वह उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े स्तर पर डाला जाता है मीट का वेस्टव्यापारियों ने बताया कि वाल्मीकि चौक पर बनी दुकानों से बड़े स्तर पर मीट का वेस्ट और मछली के टुकड़े रात को डंपिंग प्वाइंट पर डाले जाते हैं। इस कारण जहां आवारा कुत्तों का वहां जमावड़ा और बदबू भरा माहौल बना रहता है। ऐसे में सुबह आकर दुकान खोलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये लगाकर मकान बनाया था। बदबू के कारण जीना मुश्किल हो गया है।



डंपिंग प्वाइंट पर कचरे के साथ मांस के टुकड़े व वेस्ट डाला जाता है। कूड़े पर सुबह व शाम के समय कुत्तों और बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। बुधवार शाम को ही पशुओं के कारण एक व्यक्ति घायल हुआ है। सप्ताह में चार से पांच लोग हादसे का शिकार होते हैं। व्यापारियों का डंपिंग प्वाइंट के कारण व्यापार करना मुश्किल हो गया है। कई बार अधिकारियों को लिखित में पत्र दे चुके है। आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। - त्रिलोक सिंह, व्यापारी।


आस पास के क्षेत्र का कूड़ा भी डंपिंग प्वाइंट पर आता है। दो डंपर कूड़ा एक बार में उठता है। उसके बाद वहीं हालात नहीं सुधरते। हमारी दुकानों के पास डंपिंग प्वाइंट बनाया हुआ है। यह जगह ग्रीन बेल्ट के लिए है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। - सुभाष कुमार, व्यापारी।


साल 2021 से डंपिंग प्वाइंट खत्म करने को लेकर अधिकारियों को शिकायत दी थी। एडीसी स्तर के अधिकारी ने शिकायत मार्क की हुई है। आज तीन साल हो गए हैं, हमारी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारे लिए जीना मुश्किल हो गया है। व्यापार पर सबसे ज्यादा बुरा असर हो रहा है। - सिकंदर खान, व्यापारी।
यह रहता है माहौल
सब्जी मंडी व आसपास के क्षेत्र का यह मुख्य डंपिंग प्वाइंट है। यहां पर बड़े स्तर पर कूड़ा डाला जाता है। चहारदीवारी पूरी तरह से बनी हुई है। इस कारण गंदगी चारों ओर बिखरी रहती है। 50 से ज्यादा बेसहारा और दुधारू पशुओं का जमावड़ा रहता है। शिकायत होने पर नगर परिषद की ओर से सफाई करवा दी जाती हे। ऑनलाइन स्वच्छता एप पर शिकायत करने पर 30 मिनट में कार्रवाई हो जाती है और अधिकारी सफाई की फोटो अपलोड कर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं।

शिकायत हमारे पास आई है। उस एरिया में वह मुख्य डंपिंग प्वाइंट है। इसको खत्म करने से पूर्व अन्य जगह की तलाश करनी होगी। खुले में पशुओं छोड़ने वाले डेयरी संचालकों को नोटिस दिए जाएंगे। इसके अलावा खुले में मीट का वेस्ट डालने पर दुकान संचालकों को भी नोटिस दिए जाएंगे।
- जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed