{"_id":"6665ef49c62c7cadcb07b2cd","slug":"due-to-problem-in-the-portal-people-are-not-able-to-make-happy-cards-beneficiaries-are-forced-to-make-rounds-sirsa-news-c-128-1-slko1008-120876-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पोर्टल में आ रही समस्या के कारण लोगों के नहीं बन पा रहे हैप्पी कार्ड, चक्कर काटने को मजबूर लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पोर्टल में आ रही समस्या के कारण लोगों के नहीं बन पा रहे हैप्पी कार्ड, चक्कर काटने को मजबूर लाभार्थी
Sun, 09 Jun 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले में हैप्पी कार्ड को लेकर आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हैप्पी कार्ड के लोग प्रतिदिन जिले में बस स्टैंड और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन लोगों के हैप्पी कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। वहीं सीएससी संचालकों का कहना है कि पोर्टल में समस्या के कारण हैप्पी कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। अब तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 51 हजार के करीब लोग हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं। जिनमें से अभी तक सिर्फ 3850 लोगों के ही हैप्पी कार्ड बन पाए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोडवेज बसों में फ्री सफर करने को लेकर बड़ी राहत प्रदान की है। इसमें जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम हैं उन परिवारों को रोडवेज की बसों में 1000 किलोमीटर की फ्री में यात्रा करवाई जाएगी। जिसको लेकर योजना के शुरू होते ही लोग इसका लाभ लेने के लिए बस स्टैंड ओर सीएससी में कार्ड को बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। अप्रैल माह में शुरू हुई इस योजना के तहत अभी 3850 लोगों के हैप्पी कार्ड बन पाए हैं। यानि की 10 फीसदी लोगों को भी अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। अभी भी हजारों की संख्या में लोग सरकार की इस योजना का लाभ लेने से वंचित है।
वहीं सीएससी संचालकों का कहना है कि सरकार ने पोर्टल ताे बना दिया लेकिन इसमें अभी बहुत सी खामियां है। जिस कारण से लोगों के हैप्पी कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जिन लोगों ने कार्ड के लिए आवेदन कर दिया सरकार की ओर से मैसेज भी मोबाइल फोन में आ गया, लेकिन कार्ड अभी तक भी नहीं बना है। लोगों का भी कहना है कि फोन पर मैसेज आए हुए भी दो-दो महीने तक का समय बीत चुका है लेकिन कार्ड नहीं बना है। जिले के निवासी सुदामा, जगदीश कुमार, राम सिंह, प्यारा लाल ने बताया कि बीते दो महीने से सीएससी और बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड के लिए चक्कर काट रहे हैं। फोन पर मैसेज आए भी महीने से ऊपर हो गया है, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में हैप्पी कार्ड के लिए अलग सेंटर बनावा दिया गया है। पहले कुछ तकनीकी खामियां आई थी लेकिन अब उनमें सुधार किए गए हैं। जिसमें योजना का लाभ लेने वाले सभी लाभर्थियों का इसका लाभ मिलेगा। 15 दिनों में हैप्पी कार्ड बना दिए जाएंगे।
-नवनीत सिंह, प्रबंधक रोडवेज, सिरसा।