फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DSP listened to the problems of the villagers

Sirsa News: डीएसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
DSP listened to the problems of the villagers
गांव में पुलिस ग्रामीणों को जागरूक करते हुए।
सिरसा। उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने कालांवाली एरिया में अपनी टीम सहित गांव असीर व हस्सू का ग्रामीण भ्रमण किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके डीएसपी संदीप धनखड़ के साथ अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने गांव की पंचायत व ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में जाना।
विज्ञापन


साथ ही उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उप पुलिस अधीक्षक संदीप धनखड़ ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास है कि पुलिस व आमजन में दूरी न रहकर आपसी समन्वय रहे। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों व गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अग्रणी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका सिविल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है, ताकि वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। इसके साथ ही नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो प्रतिदिन गांवों में जाकर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रही है। नशा तस्करों व सप्लायरों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम पुलिस द्वारा किया जा रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। नशा तस्करी के बारे कोई भी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम पंचायत व गांव वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर जल्द से जल्द गांव को नशा मुक्त बनाकर जिला के नशा मुक्त गांव की सूची में शामिल करवाएं। मौजूद ग्राम पंचायत व ग्रामवासियों ने गांव को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed