{"_id":"590e22c64f1c1b995244116e","slug":"drwoned-two-brother-in-bhiwani-died-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी के जलघर में डूबने से सिरसा के सगे भाइयों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के जलघर में डूबने से सिरसा के सगे भाइयों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 07 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
डबने से दो भाई की मौत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा से यहां मौसी के घर कुआं पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने आए दो सगे भाइयों की शनिवार को जलघर के टैंक में डूबने से मौत हो गई। एक साथी को डूबने से बचा लिया गया। हादसा शनिवार सुबह 10:30 बजे तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी के जलघर में हुआ।
शुक्रवार को पुलिस लाइन के पास महावीर कॉलोनी में सिरसा से राजन और दीपक अपनी मां कविता के साथ मौसी के घर आए थे। मौसेरे भाई के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम था। शनिवार सुबह 10.00 बजे राजन और दीपक अपने तीन परिजनों भिवानी निवासी अमित, हिसार के गांव सरसोद वासी सोमेश और मिरकां निवासी राजन के साथ डाबर कॉलोनी स्थित जलघर के टैंक में नहाने गए।
दोनों भाई राजन, दीपक और सोमेश को तैरना नहीं आता था, इस कारण तीनों किनारे पर ही नहा रहे थे। अचानक तीनों थोड़ा आगे बढ़े और पैर फिसलने के बाद गहरे पानी में डूबने लगे। तीनों को डूबता देख अमित ने शोर मचाया। किनारे बैठे राजन मिरकां ने बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। सोमेश को पानी से बाहर निकालने में राजन कामयाब रहा, लेकिन राजन-दीपक डूब गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर दो गोताखोर बुलाए। दोनों के शव टैंक से निकाले।
विज्ञापन
राजन और सोमेश को बचाने गया दीपक और डूब गया
सिरसा के राजन और सोमेश पास-पास टैंक किनारे तैर रहे थे। दोनों धीरे-धीरे टैंक में थोड़ा अंदर गए तो संतुलन बिगड़ने के बाद बचाव के लिए हाथ-पांव मारने लगे। उन्हें डूबता देख तैरना नहीं आने के बावजूद दीपक उन्हें बचाने पहुंच गया। तीनों को डूबते देख थोड़ी दूर नहा रहे अमित ने शोर मचा दिया।