फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drivers will get relief, the goods warehouse road will be 40 feet wide

Sirsa News: वाहन चालकों को मिलेगी राहत, 40 फुट चौड़ा होगा माल गोदाम रोड

Sun, 07 May 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 07 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drivers will get relief, the goods warehouse road will be 40 feet wide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के माल गोदाम रोड को नगर परिषद की ओर से विकसित किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए नगर परिषद ने 38.8 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया गया है। इससे रोड को 40 फुट चौड़ा कर बीच में फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके अलावा रोड पर तिरंगा लाइटें भी लगाई जाएंगी।
शहर के माल गोदाम रोड स्थित सालासर धाम मंदिर से रेलवे गुरुद्वारा तक रोड का निर्माण करने के लिए चार माह पहले करीब 23 लाख का टेंडर लगाया गया था। इससे सालासर धाम मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रोड तक ही निर्माण पूरा हो पाया। इस दौरान यह रोड 22 फुट चौड़ा किया है। अब नगर परिषद ने नई योजना बनाकर अधर में अटका काम पूरा करेगी। इसके लिए 38.8 लाख रुपये का टेंडर भी लगा दिया गया है। इसके तहत माल गोदाम रोड को 40 फुट चौड़ा कर बीच में फुटपाथ बनाया जाएगा। इस दौरान जहां तक रोड को 22 फुट चौड़ा किया था उसे भी 40 फुट किया जाएगा। इसके अलावा रोड पर तिरंगा लाइटें भी लगाई जाएंगी। रेलवे स्टेशन से सांगवान चौक, लाल बत्ती चौक व ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए यात्री इस माल गोदाम रोड से होकर गुजरते हैं, लेकिन रात के समय यहां पर नाम मात्र ही स्ट्रीट लाइट जगती नजर आती है। ऐसे में तिरंगा लाइटें लग जाने से रोड की सुंदरता बढ़ने के साथ ही वाहन चालकों को आवाजाही करने में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रोड पर किया गया है अवैध निर्माण और कब्जा ही हटाएगा विभाग
डबवाली रोड क्षेत्र, बाजार के माध्यम से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। लंबे समय से रोड का निर्माण व नगर परिषद की ओर से सख्ती न किए जाने के चलते आसपास के दुकानदारों ने यहां पर पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इससे रोड की चौड़ाई भी पहले से काफी कम हो गई। ऐसे में वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब नगर परिषद की ओर से दोनों तरफ का अवैध निर्माण हटाकर रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
माल गोदाम रोड 40 फीट चौड़ा किया जाएगा। सालासर धाम मंदिर से लेकर रेलवे गुरुद्वारा तक रोड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रोड पर फुटपाथ बनाया जाएगा। रोड पर 38.83 लाख की लागत से आएगी। - प्रवीण जेई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed