फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drivers passing through the city during rain.

Sirsa News: बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनता को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Drivers passing through the city during rain.
शहर में बारिश के दौरान गुजरते वाहन चालक।
सिरसा। जिला में मंगलवार शाम मौसम बदल गया। इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा।
विज्ञापन


इस दौरान उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। शाम 6 बजे तेज आंधी शुरू हो गई। जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। करीब आधे घंटे तक तेज आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। दिनभर गर्मी से बेहाल लोग बारिश में नहाते नजर आए। बारिश होने से वातावरण ठंडा हो गया।
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। फसलों को इस समय बारिश की काफी जरूरत है। नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने के कारण फसलों की सिंचाई पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि बारिश थोड़ी देर तक आई। इस समय फसलों को अच्छी बारिश की जरूरत है। इससे फसलों को लाभ होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक सिरसा में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन




इस साल नहीं तपा नौतपा

लगातार पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण इस साल नौतपा का असर नहीं रहा। पिछले साल जहां नौतपा में अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया था। वहीं इस साल नौतपा के अंतिम दिन तापमान सामान्य से भी कम रहा। इस बार अधिकतम तापमान भी कई दिन 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्री मानसून और मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद

इस बार प्री मानसून और मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मानसून समय से पहले आएगा। वहीं जून में प्री मानसून की अच्छी बारिश भी होगी। इसका किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed