फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Driver dies due to slipping under tire while turning tractor

Sirsa News: ट्रैक्टर मोड़ते समय पैर फिसलने से टायर के नीचे आने से चालक की मौत

Thu, 02 May 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Driver dies due to slipping under tire while turning tractor
सिरसा। शहर के बेगू रोड पर एक ट्रैक्टर चालक पैर फिसलने से नीचे जा गिरा और टायर तले कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक जिला के गांव रंगड़ी खेड़ा का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव रंगड़ी खेड़ा निवासी 26 वर्षीय हिमांशु बुधवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईंट लादकर सिरसा के बेगू रोड पर जा रहा था। गली नंबर 5 में ट्रैक्टर मोड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। इतने में ही ट्रैक्टर का टायर उसके पर चढ़ गया। टायर तले कुचले जाने से हिमांशु की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के घरवालों को हादसे के जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि हिमांशु के पिता की मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां व भाई के साथ गांव रंगड़ी खेड़ा में रहता था। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed