फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drinking water shortage: Villagers of Araniyanwali locked the water house, opened it after three hours on the assurance of SDO

पेयजल किल्लत: अरनियांवाली के ग्रामीणों ने जड़ा जलघर पर ताला, तीन घंटे बाद एसडीओ के आश्वासन पर खोला

Wed, 26 Jun 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage: Villagers of Araniyanwali locked the water house, opened it after three hours on the assurance of SDO
गांव अरनियांवाली में पेयजल किल्लत को लेकर जलघर पर ताला जड़कर नारेबाजी करते ग्रामीण।
चोपटा। भीषण गर्मी में गांव अरनियांवाली में ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इसी नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव के जलघर पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ तीन घंटे तक नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या का स्थायी समाधान जल्द ही किया जाएगा। एसडीओ के आश्वासन पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जलघर केंद्र का ताला खोल दिया।
विज्ञापन


विरोध जता रहे सरपंच कृष्ण खोथ, भागा राम, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार विमला, कमला देवी ने बताया कि गांव के जलघर में पानी के तीन टैंक बने होने के बाद भी गर्मी में पेयजल सप्लाई नहीं की जा रही है। सप्लाई नहीं दिए जाने से मजबूर होने से 800 रुपये देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। यह पानी भी पांच दिन से ज्यादा नहीं चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया है लेकिन बार-बार चक्कर कटवाने के अलावा कोई समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। इसलिए मजबूरन आज जलघर पर के मुख्य गेट पर ताला लगाना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 4 करोड़ रुपये की लागत से वाटर वर्क्स के जलघर में तीन पानी के टैंक बनाए हुए हैं फिर भी पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। कर्मचारी भी गांव में पीने की पानी की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


---------------

नई मोटर लगवा पेयजल आपूर्ति कर देंगे सुचारू
लोगों के नारेबाजी करने की सूचना मिलने पर एसडीओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जलघर केंद्र में नई मोटर लगाने और गांव में जहां पाइप लाइन लीकेज है उसको ठीक करवाने का आश्वासन दिया। एसडीओ ने कहा कि जल्द ही गांव में पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed