फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drinking water line leaked on Hisar Road, 3 feet deep pit formed at a distance of 10 feet, city residents did not get water for a time

Sirsa News: हिसार रोड पर पेयजल लाइन लीक, 10 फुट की दूरी में बना 3 फुट गहरा गड्ढा, शहरवासियों को नहीं मिला एक समय का पानी

Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line leaked on Hisar Road, 3 feet deep pit formed at a distance of 10 feet, city residents did not get water for a time
हिसार रोड पर पेयजल लाइन लीक, शहरवासियों को नहीं मिला एक समय का पानी
विज्ञापन




- पेयजल लाइन में लीक के चलते हिसार रोड पर 10 फुट की दूरी में बना 3 फुट गहरा गड्ढा

- हिसार रोड पर 24 घंटे रहता है वाहनों का आवागमन,

- हादसे को रोकने के लिए कंटीली झाड़ियां और अवरोधक लगाए




संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जनस्वास्थ्य विभाग की हिसार रोड पर सालों पुरानी पेयजल लाइन वीरवार सुबह करीब आठ बजे लीक हो गई। इसके चलते सड़क में 100 मीटर के क्षेत्र में दरार आ गई, जिससे सड़क 10 फुट की दूरी में तीन फुट तक धंस गई। विभाग के कर्मचारी शाम तक इस लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे। दूसरी तरफ पाइप लीकेज के कारण पूरे शहर में शाम के समय की पेयजल आपूर्ति बाधित रही।

बता दें कि शहर की हिसार रोड सबसे व्यस्त रोड है। प्रतिदिन 20000 से ज्यादा वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। इस सड़क पर 24 घंटे आवागमन रहता है। वीरवार सुबह जन स्वास्थ्य विभाग की सालों पुरानी पेयजल लाइन वीरवार सुबह लीक हो गई। पानी के रिसाव के कारण हिसार रोड 10 फुट की दूरी में 3 फुट तक धंस गई। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन उसमें नहीं गिरा।
विज्ञापन


वहीं आसपास के लोगों ने सतर्कता बरतते हुए कंटीली झाड़ियां व अवरोधक वहां पर लगा दिए। सूचना मिलने पर नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग दोनों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पेयजल लाइन का मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया। शाम तक कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन








यह रहा कारण

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि शहर के हिसार रोड पर बस स्टैंड से लेकर खैरपुर चौकी तक अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया गया था। इस दौरान पेयजल लाइन के साथ खोदाई करके ही यह पाइप लाइन डाली की गई। इसके चलते यहां मिट्टी का जमाव ठीक से नहीं हो पाया। इसके अलावा यह पेयजल लाइन काफी पुरानी है। सर्दी में पानी की प्रेशर ज्यादा होने व सड़क पर वाहनों के दबाव के चलते यह लाइन लीक हो गई।



स्थानीय लोग बोेले- प्रेशर के साथ निकाला पानी

स्थानीय निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास सड़क में दरार आई थी। इसके बाद अचानक पूरी सड़क तीन फीट के आसपास धंस गई। हनुमान और कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले यहां लाइन बिछाई गई थी। जब सड़क धंसी है तो प्रेशर के साथ पानी निकला। अब यह सीवरेज की लाइन है या कोई ओर लाइन है। इस बारे में जानकारी नहीं है। वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए अवरोध व कंटीली झाड़ियां लगा दी है। मूंगफली की फड़ लगाने वाले मोहम्मद ने बताया कि जब सुबह वह आया तो सड़क में दरारें आई हुई थी। इसके बाद सड़क धंसनी शुरू हो गई। अब तीन फुट गहरा और 10 फीट लंबा गड्ढा हो गया है।




हिसार रोड पर सालों पुरानी पेयजल लाइन में लीकेज हुई है। इस कारण सड़क धंसी है। लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है, जिसे जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई बाधित नहीं होगी।

- दीपक, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed