{"_id":"66f847b6661ecaff8b0bda6c","slug":"dress-code-implemented-for-auto-and-taxi-drivers-in-dabwali-it-is-mandatory-for-the-driver-to-wear-gray-colored-uniform-with-badge-on-the-left-side-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126427-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली में ऑटो व टैक्सी चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू : चालक के लिए ग्रे रंग की वर्दी बाएं तरफ बैज के साथ पहननी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली में ऑटो व टैक्सी चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू : चालक के लिए ग्रे रंग की वर्दी बाएं तरफ बैज के साथ पहननी अनिवार्य
Sat, 28 Sep 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
डबवाली में ऑटो व टैक्सी चालकों को दिशा निर्देश देते पुलिस कर्मचारी। पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली में अब टैक्सी व ऑटो चालक वर्दी पहन कर टैक्सी व ऑटो चला सकेंगे। जिला पुलिस प्रशासन ने टैक्सी व ऑटो चालकों पर ड्रेस कोड लागू किया है। इसके अंतर्गत चालक को ग्रे रंग की वर्दी, छाती पर बाएं तरफ बैज के साथ पहननी अनिवार्य की गई है। यह निर्देश टैक्सी व ऑटो चालकों में अनुशासन का पालन के मद्देनजर जारी किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ड्रेस कोड से इन चालकों का रिकॉर्ड डाटा जुटेगा व आसानी से पहचाना जा सकेगा। पुलिस ने सभी टैक्सी व ऑटो यूनियनों को आदेश जारी करके वर्दी पहनने को लेकर ऑटो चालकों को जागरूक करने को कहा है। थाना शहर प्रबंधक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार और यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने टैक्सी व ऑटो चालकों को वर्दी पहनकर टैक्सी व ऑटो चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी के लिए ही एक ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत सभी टैक्सी व ऑटो चालकों को ग्रे रंग की वर्दी, छाती पर बाएं तरफ बैज के साथ पहननी अनिवार्य की गई है।
यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा कि सभी चालक मानकों के अनुसार अनिवार्य रूप से वर्दी पहनना शुरू कर दें। नियमों की अवहेलना करने पर यातायात पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी।