फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drama of suicide, missing ASI found traveling in train near Rajgarh

Sirsa News: सुसाइड का निकला ड्रामा, लापता एएसआई राजगढ़ के पास ट्रेन में सफर करते मिला

Thu, 10 Aug 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Drama of suicide, missing ASI found traveling in train near Rajgarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रानियां (सिरसा)। शहर थाना के लापता एएसआई सुशील कुमार को पुलिस ने पांच दिन बाद खोज निकाला है। सुशील राजगढ़ के पास ट्रेन में सफर करते हुआ मिला है। सुशील के फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसको खोजा। परिजन उसे राजगढ़ से हिसार ले आए हैं। सूचना मिलने के बाद पत्नी लक्ष्मी और परिवार के दूसरे लोग हिसार पहुंच गए हैं।


सुशील ने बुधवार शाम को नए सिम के नंबर से अपने साले को व्हाट्सएप पर वीडियो काॅल किया था। इससे परिजनों को सुशील के जिंदा होने की पुष्टि हो गई। परिजनों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। मामले के अनुसार रानियां थाना में कार्यरत एएसआई सुशील कुमार पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसने अपने सुसाइड नोट में एक लड़की पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया था और जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी थी। पुलिस ने सुसाइड नोट राज कनाल नहर के किनारे एक झोपड़ी से बरामद किया था। ऐसे में पुलिस को एएसआई सुशील के सुसाइड करने पर अंदेशा बना हुआ था। इसलिए पुलिस सुशील के लापता होने व सुसाइड करने के एंगल से मामले की जांच में जुट गई। जांच में पुलिस को राज कनाल के समीप कोई ऐसा सुराग नहीं मिला, जिससे पुष्टि हो सके कि सुशील ने सुसाइड किया हो। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया। सुशील के मोबाइल की अंतिम लोकेशन ऐलनाबाद के आसपास मिली थी। इसलिए पुलिस को शक हो गया कि वह कहीं राजस्थान तो नहीं चला गया। पुलिस की खोजबीन जारी रही। आखिरकार राजगढ़ के पास ट्रेन में सफर करते हुए सुशील को पुलिस के सहयोग से परिजनों ने ढूंढ निकाला। रानियां थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सुशील अब हिसार में अपने रिश्तेदारों के पास है। सुशील के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed