फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drainage system failed in the first year, disposal main line broken thrice in six months

Sirsa News: पहले ही साल में जल निकासी का सिस्टम फेल, छह माह में तीन बार टूटी डिस्पोजल की मुख्य लाइन

Wed, 11 Sep 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Drainage system failed in the first year, disposal main line broken thrice in six months
डबवाली रोड पर चौक पर खोदा गया गड्ढा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए करोड़ों रुपये से की गई व्यवस्था पहले ही साल में फेल हो गई है। बरसाती डिस्पोजल की मुख्य लाइन एक बार फिर से टूटी गई है। यह मुख्य लाइन छह माह में तीसरी बार टूटी है। ऐसे में एजेंसी और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल ड़े हो रहे हैं।
शहर में बरसाती पानी की निकासी को लेकर 2023 में नगर परिषद ने पाइप लाइन बिछाई थी। इस पर करीब 48 करोड़ रुपये खर्च गए है। शहर को हिस्सों में बांटकर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया गया था। एक साल ही प्रोजेक्ट की खामियां सामने आने लगी हैं। मुख्य रूप से डबवाली रोड पर बिछाई गई लाइन में दिक्कत आ रही हैं। बारिश के पहले ही सीजन में यह लाइन तीसरी बार टूट है। बरसाती डिस्पोजल से 500 मीटर की दूरी के अंदर ही लाइन का टूटना एजेंसी और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, इस लाइन के बार-बार टूटने के कारण डबवाली रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दो माह से लोगों को वन वे से गुजरना पड़ रहा है। चतरगढ़ पट्टी चौक पर हर दस मिनट में जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आवास के सामने है लाइन
मुख्य लाइन से पुराना शहर और मुख्य बाजार जुड़े हुए हैं। दावा यह था कि लाइन शुरू होने के बाद इन क्षेत्र में जलभराव नहीं होगा। परंतु इस मानसून सभी क्षेत्र में जलभराव हुआ है। यह डिस्पोजल नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आवास से कुछ ही फुट की दूरी पर बना है। ऐसे में लंबे समय से कार्यकारी अधिकारी के सामने ही लाइन को तोड़कर छोड़ा गया है। वे इस संबंध में इंजीनियरिंग को कई बार फटकार भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जयपुर की एजेंसी को सौंपा गया था काम
नगर परिषद ने जयपुर की एजेंसी को पाइप लाइन बिछाने का कार्य सौंपा था। ऐसे में लाइन दुरुस्त करवाने के लिए अधिकारियों को भी मशक्कत करनी पड़ती है। एजेंसी की कार्यप्रणाली के लिए एक माह से रोड को वन वे किया हुआ है। इतना ही नहीं, दो जगहों के गड्ढे बंद करने के बाद भी आज तक विभाग सड़क नहीं बना पाया है। इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

बॉक्स
अब चौक पर खोद दिया गड्ढा
डिस्पोजल पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए अब एजेंसी की ओर से सिविल अस्पताल को जाने वाले रोड पर बने चौक पर गड्ढा खोद दिया है। इसके कारण बड़े वाहनों को आने जाने में दिक्कत आती है। हर 10 मिनट के बाद डबवाली रोड पर जाम लग जाता है।



कोट्स
एजेंसी की ओर से पूर्व में लाइन बिछाकर दुरुस्त कर दिया गया था। लाइन में खराबी आने पर ही खुदाई की गई है। हादसा न हो, इसको लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। - राहुल, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed