फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dr. Gaurav Arora's testimony completed in illegal skin bank case, former civil surgeon also appeared in court, next hearing will be on March 5

Sirsa News: अवैध स्किन बैंक के मामले में डॉ. गौरव अरोड़ा की गवाही पूरी, पूर्व सिविल सर्जन भी हुए कोर्ट में पेश, 5 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Sat, 01 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. Gaurav Arora's testimony completed in illegal skin bank case, former civil surgeon also appeared in court, next hearing will be on March 5
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में अवैध स्किन बैंक चलाने के मामले की शनिवार को अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान डॉ. गौरव अरोड़ा की गवाही पूरी कर ली गई। कोर्ट में सिरसा के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता भी पेश हुए।

27 फरवरी को कोर्ट ने डॉ. गोबिंद गुप्ता को समन जारी करते हुए जमानतदार के साथ कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। इस मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी। इस दिन डॉ. गोबिंद गुप्ता की गवाही दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले की सुनवाई पिछले आठ वर्षों से चल रही है। उक्त मामले को विशेष श्रेणी में रखते हुए कोर्ट जल्द से जल्द निपटारा करना चाहती है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शाह सतनाम डेवलपमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन अभिजीत भगत, चीफ मेडिकल ऑफिसर शाह सतनाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ. एमपी सिंह, प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्वप्निल गर्ग, टेक्नीशियन स्किन बैंक बलबीर सिंह व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ओपी कासनियां को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डेरा के स्किन बैंक को सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जनवरी 2018 में कोर्ट में शिकायत फाइल की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में सिरसा के सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed