फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Don't create an atmosphere of fear, play a positive role: CM

भय का माहौल न बनाएं, सकारात्मक भूमिका निभाएं : सीएम

Sun, 02 May 2021 10:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Don't create an atmosphere of fear, play a positive role: CM
सिरसा। प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी गंभीरता के साथ लड़ रही है। राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कोविड-19 मरीजों के इलाज की सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं कोरोना की इस लड़ाई को हम सबको मिलकर लड़ना है। भय का माहौल न बनाएं और सकारात्मक भूमिका निभाएं। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में 9 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहर लाल का।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को नागरिक अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सैंटर में अधिकारियों के साथ जिले में कोरोना की स्थिति व प्रबंधों की समीक्षा बैठक उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों से संक्रमण से निपटने, इसके फैलाव को रोकने के संबंध में किए गए प्रबंधों व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में बिजली मंत्री रणजीत सिंह, उपायुक्त प्रदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, नगर आयुक्त संगीत तेतरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जान है तो जहान है, स्वयं के साथ-साथ परिवार व समाज को सुरक्षित रखने में करें सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सवा साल से चली आ रही कोरोना संक्रमण परिस्थिति के अनुसार हमने अपने जीवन को ढाला है। परिस्थितियों के अनुसार ही स्वयं को आगे बढाएं। कोरोना की लड़ाई में व्यक्ति हो, विपक्ष हो, जनता हो या मीडिया हो सभी को चाहिए कि वे सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है और इस सोच के साथ हमें मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ना है। स्वयं के साथ परिवार व समाज को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को संभावित कोरोना स्थिति अनुसार बेड सहित अन्य सुविधाओं की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। अब सिरसा का भी ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया गया है, ताकि कोविड-19 मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना को लेकर जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल, पूर्व चेयरमैन जगदीश चौपड़ा, गोबिंद कांडा, नगर परिषद चेयरमैन रीना सेठी, अमन चौपड़ा, प्रदीप रातुसरिया, डॉ. वेद बेनीवाल के साथ भी बैठक की।

लॉकडाउन का दूसरा दिन : शहर के बाजारों, सड़कों पर सन्नाटा, 35 रूटों पर नहीं दौड़ीं रोडवेज बसें
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी शहर में सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में जहां दुकानें बंद रहीं। वहीं, सड़क पर इक्के-दुक्के लोग की नजर आए। रविवार को बसों के पहियों की रफ्तार धीमी रही। अन्य दिनों के मुकाबले बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या कम रही। सवारियां न मिलने के कारण कई लोकल व लंबे रूटों की कुल 35 बसें रद्द की गई। सोमवार को भी बसों का चलना यात्रियों पर ही निर्भर रहेगा। वहीं, पुलिस बल चौक-चौराहों पर तैनात रहा। शहर में 10 अलग-अलग स्थानों पर नाका लगा पुलिस आने-जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed