फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Doctor 15 year old daughter commits suicide by hanging due to mental stress in Sirsa

Sirsa: मानसिक तनाव के चलते चिकित्सक की 15 वर्षीय बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 11 Oct 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Oct 2023 01:07 PM IST
सार

जानकारी अनुसार 15 वर्षीय विनिता निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी।  करीब 15 दिन पहले विनिता का बुआ के लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे। बुआ के लड़की की मौत होने के बाद विनिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।

विज्ञापन
Doctor 15 year old daughter commits suicide by hanging due to mental stress in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा के बेगू रोड निवासी चिकित्सक की 15 वर्षीय बेटी ने मानसिक तनाव के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित की मां जब घर पहुंची तो उसे घटना का पता चला। जिसके बाद शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती के  शव को फंदे से उतार नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार 15 वर्षीय विनिता निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी।  करीब 15 दिन पहले विनिता का बुआ के लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे। बुआ के लड़की की मौत होने के बाद विनिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। विनिता के पिता पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे है। शाम को विनिता की मां शीला जब घर पर पहुंची तो घर के कमरे में लगी रॉड के साथ छात्रा लटकी हुई मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed