{"_id":"d714e58159ff2e391329462c2b893125","slug":"diwali-festival-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख ने शाह सतनाम धाम में जलाए दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख ने शाह सतनाम धाम में जलाए दीये
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात को जिलेभर में दिवाली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एक ओर जहां लोगों ने दीये जलाए वहीं लड़ियों से घरों का रोशन किया हुआ था।
विज्ञापन
लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और बृहस्पतिवार को एक दूसरे को दिवाली की राम राम कहने का सिलसिला जारी रहा।
रोशनी का पर्व दिवाली बुधवार रात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने बिजली चालित लड़ियां लगाई हुई थीं, इसके बावजूद मिट्टी के दीये जलाकर पारंपरिक पूजन किया।
विज्ञापन
बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। गत वर्ष की अपेक्षा आतिशबाजी कम रही। बुजुर्गों ने इसे अच्छा संकेत करार दिया। दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा में दिवाली पर विशेष रोशनी की गई हुई थी।
विज्ञापन
इस मौके पर शाह सतनाम धाम में दीये जलाते हुए डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि दीपावली त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्यौहार है।
इस दिन बजाय दूसरों की बुराइयां देखने के अगर हम खुद की बुराइयों पर जीत हासिल कर लेंगे तो पूरी जिंदगी खुशी में बिता सकेंगे।
उन्होंने देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली त्यौहार को अगर दीयों से मनाया जाए तो यह एक तरह से यज्ञ होगा तथा इससे वातावरण शुद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि अगर हम पटाखे जलाते हैं या लाइट जलाते हैं तो देश का नुकसान साथ ही हमारे स्वास्थ्य का भी नुकसान होता है।
उन्होंनें कहा कि दीपावली दीयों के साथ, खुशी के साथ और खाने पीने की स्वस्थ चीजों के मनाएं। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद और दिवाली की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने बृहस्पतिवार को अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व कार्यकर्ताओं को दीपावली, विश्वकर्मा दिवस, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि त्यौहारों की बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. तंवर को मिठाई खिलाकर व बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी।
उपस्थित कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि 14 नवंबर को पूरे देश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 125 वीं जयंती मनाई जाएगी।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी सहित अनेक नेता शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में इसी दिन हिसार में भी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।