फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District level youth festival will be celebrated in CDLU, schedule will be released today

Sirsa News: सीडीएलयू में मनाया जाएगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव, आज जारी होगा शेड्यूल

Mon, 04 Nov 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
District level youth festival will be celebrated in CDLU, schedule will be released today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका आगाज 15 नवंबर से किया जाएगा और 19 नवंबर को समापन होगा। इसमें करीब जिलेभर और फतेहाबाद के 62 कॉलेज हिस्सा लेंगे। इस दौरान 42 विधाओं में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनका शेड्यूल चार नवंबर को जारी किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर युवा महोत्सव की जानकारी भी दे दी है। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा और निर्णायक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया जाएगा। हालांकि, विश्वविद्यालय की ओर से दिवाली की छुट्टियों के कारण युवा महोत्सव का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

----------------
नृत्य व मिमिक्री आदि में भाग लेंगे युवा
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में एक बहुउद्देशीय हॉल, एक ओडिटोरियम, सीवी रमन भवन में स्थित सेमिनार हॉल 3 ओपन थियेटर व अन्य जगहों पर पर विभिन्न विधाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें सांस्कृतिक नाटक, हरियाणवी लोक कला, हिंदी व पंजाबी गायन, नृत्य के साथ-साथ मिमिक्री होगी, जिनमें युवा भाग ले सकेंगे। इसी के साथ पेंटिंग, कविताएं, स्किट आदि का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------



विभिन्न शहरों से बुलाए हैं कोरियोग्राफर
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव की तैयारी करवाने के लिए बाहर से कोरियोग्राफर को आमंत्रित किया गया है। इसके तहत डांस, गायन, स्कीट, नाटक व अन्य विधाओं के लिए दिल्ली, अंबाला, पानीपत, हिसार व चंडीगढ़ से कोरियोग्राफर को बुलाया गया है, ताकि वो विद्यार्थियों को अच्छी तैयारी करवा सकें।

--------

वर्जन
इस साल युवा महोत्सव का आयोजन 15 नवंबर से किया जाएगा। जो लगातार पांच दिनों तक चलेगा। इसका समापन 19 नवंबर को होगा। युवा महोत्सव का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया जाएगा।
-मंजू नेहरा, निदेशक, युवा कल्याण निदेशालय, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed