फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District level sports competition begins

Sirsa News: जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
District level sports competition begins
सिरसा।शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
सिरसा। शहर के बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सोमवार से जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। खास बात यह रही कि इसमें राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन




बारिश के चलते पहले दिन खो-खो और क्रिकेट जैसे मुकाबलों को स्थगित करना पड़ा। लेकिन अन्य खेल पूरे जोश और उमंग के साथ आयोजित हुए। वहीं बारिश के दौरान जूडो, ताइक्वांडो, सॉफ्टबॉल और स्वीमिंग सहित कई अन्य खेलों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन




यह प्रतियोगिताएं 3 सितंबर तक चलेंगी। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। खेलों में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले करवाए गए। अलग-अलग आयु वर्गों के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले



शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सुबह 8 बजे से ही खिलाड़ी आना शुरू हो गए। इस दौरान बारिश के कारण खिलाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ा। पहले दिन हुई बारिश के कारण कुछ खेल प्रभावित हुए। खासकर खो-खो और क्रिकेट जैसे मुकाबलों को स्थगित करना पड़ा। खिलाड़ियों को थोड़ी निराशा जरूर हुई, लेकिन उनका जोश बरकरार रहा। अब स्थगित खेल आगामी दिनों में करवाए जाएंगे। जिसका कार्यक्रम विभाग की ओर से जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed