फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dispute for pet dog

Sirsa News: हरि विष्णु कॉलोनी में कुत्ते को घुमाने पर मारपीट, पांच गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
dispute for pet dog
सिरसा। हमले में घायल युवक व उसकी मां ।
- तेजधार हथियारों के साथ नागरिक अस्पताल में घुसकर किया था हमला
विज्ञापन

- जेजे कॉलोनी चौकी गई महिला तो पुलिस बोली-घायल को लेकर आओ
फोटो -- 39

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरि विष्णु कॉलोनी में गली में कुत्ते को शौच करवाने पर वीरवार रात को विवाद हो गया था। इसके बाद मारपीट होने पर एक परिवार की महिलाएं व पुरुष उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। उनके पीछे रंजिश में पड़ोसियों ने हथियारों के साथ से नागरिक अस्पताल पहुंचकर महिलाओं और पुरुषों पर हमला कर दिया। इसमें एक युवक और उसकी पत्नी के सिर में चोटें आईं। रात के समय पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के गुहार लगाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। उपचार करवाने का हवाला देकर प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की।
जैसे ही सुबह के समय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस प्रशासन हरकत में आया और एसपी दीपक सहारण के आदेश पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे हमले में प्रयोग तेजधार हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में रात के समय नागरिक अस्पताल में हमला होने पर महिलाओं ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने उन्हें कहा था कि आपकी एफआईआर बाद में दर्ज करेंगे। पहले आप अपने लोगों को इलाज करवाओ। महिलाओं की सुनवाई नहीं करने का वीडियो वायरल होने पर सुबह एसपी दीपक सहारण को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा निवासी राजेश कुमार पुत्र सतपाल ने बताया कि वह ऑटो चालक है। वीरवार देर शाम को पड़ोस में रहने वाले युवकों से पालतू कुत्ते को खुले में शौच करवाने पर विवाद हो गया था। उसके भाई गौरव और माता सरोज रानी के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की थी। इसके बाद गौरव को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया था।
राजेश कुमार के अनुसार, बाद में वह अपने भाई संदीप, भाभी सोनिया, पत्नी नीतू के साथ गौरव से मिलने अस्पताल पहुंचा। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सुशील पुत्र धूप सिंह, अनिल पुत्र धूप सिंह, केशव पुत्र सुशील, निवासी हरि विष्णु कॉलोनी, जोनी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी कंगनपुर रोड और गोविंद उर्फ सोनू पुत्र राजकुमार निवासी बडागुड़ा वहां पहुंचे।

राजेश ने आरोप लगाया कि हमलावरों के हाथों में गंडासी, कापे और डंडे थे। केशव के हाथ में गंडासी थी। आते ही उन्होंने संदीप और नीतू पर हमला कर दिया और सिर पर वार किए, जिससे जान जाने का खतरा बन गया। हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आई, उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना शहर सिरसा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।

थाना प्रभारी के अनुसार जांच के दौरान जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पहचान सुशील, अनिल, केशव निवासी हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा, सन्नी कुमार निवासी चहड़ खुर्द भिवानी तथा गोविंद उर्फ सोनू निवासी बडागुड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए हैं। सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

नहीं है किसी भी पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन
सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद में किसी भी कुत्ते पालने वाले व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया है। यदि उनके पास शिकायत आती है तो इस मामले में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed