फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dismissed employee of Punjab Police caught with 62 grams of heroin in court premises

Sirsa News: पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर्मी को अदालत परिसर में 62 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dismissed employee of Punjab Police caught with 62 grams of heroin in court premises
 एनसीबी की टीम के साथ हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी। 
सिरसा। पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर्मचारी को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा टीम ने लाखों रुपये की 62 ग्राम हेरोईन के साथ अदालत परिसर में पकड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह के नेतृत्व में एचएनसीबी यूनिट सिरसा की एक टीम नशा पड़ताल के दौरान बरनाला रोड़ भूमन शाह चौक पर मौजूद थी। तभी सूचना प्राप्त हुई कि अमरदीप पुत्र हरविंदर सिंह जो कि पंजाब से है और हेरोइन बेचने का काम करना है। वह बिना नंबरों का मोटरसाइकिल लेकर अदालत में पेशी पर आया हुआ है, जिसके पास काफी मात्रा में हीरोइन है। सूचना पाकर तुरंत प्रभाव से टीम अदालत पहुंची। अदालत में जाकर देखा कि एक बिना नंबर प्लेट की बाइक के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। वह पार्किंग में पुलिस की गाड़ी को देख अपना बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। पुलिस टीम ने युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। जब उससे भगाने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तभी मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर युवक की तलाशी ली गई तो युवक के कब्जे से 62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी अमरदीप सिंह पुत्र हरविंदर निवासी फिरोजपुर सिटी पंजाब का रहने वाला है। आरोपी पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर्मचारी है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। नशा सप्लायर की जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed