फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Discussion was held regarding ensuring the role of women in the assembly elections.

Sirsa News: विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करने को लेकर हुई चर्चा

Tue, 09 Jul 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Discussion was held regarding ensuring the role of women in the assembly elections.
महिला कांग्रेस की सिरसा जिला ऑब्जर्वर संगीता गर्ग शहर की महिलाओं से ​मिलते हुए।
सिरसा। महिला कांग्रेस की जिला ऑब्जर्वर संगीता गर्ग ने कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगीता गर्ग ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला एवं राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला परिवार व समाज की पहली कड़ी होती है, तो वे राजनीति की भी पहली कड़ी होनी चाहिए। महिलाएं एकजुट होकर जिस राजनीतिक दल के साथ लगती हैं, तो वे दल सत्ता तक पहुंचता है। बीजेपी सरकार की दस साल की अवधि में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के दाम, उच्चतम स्तर पर बेरोजगारी बढ़ी है। संगीता कहा कि बीजेपी सरकार महिला और जन विरोधी सरकार है।
विज्ञापन

राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कहा जाता था कि राजस्थान में महिला अपराध हो रहे है, लेकिन अब वहां बीजेपी सरकार है, तो न केवल महिला अपितु बाल दुष्कर्म की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। बीजेपी के लिए महिला सुरक्षा का मुद्दा अब गौण हो गया है। ऑब्जर्वर संगीता गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सदैव महिला हितैषी रही है और वे महिलाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed