{"_id":"686abb646b8c7858f30c982a","slug":"discussion-on-organizing-a-conference-in-haryana-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140418-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हरियाणा में सम्मेलन करवाने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हरियाणा में सम्मेलन करवाने पर की चर्चा
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक में शामिल पेंशनर्स।
सिरसा। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की रविवार को मासिक बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य व हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज, सिरसा के सभी सदस्यों ने भाग लिया। प्रचार सचिव सुशील बागड़ी ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा अखिल भारतीय स्टेट पेंशनर फेडरेशन का हरियाणा में सम्मेलन किस जिले में करवाया जाए, इस पर विचार-विमर्श किया गया।
सार्वजनिक शिक्षा व रोजगार को बचाने के लिए 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा ने अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस बैठक में हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की मांगों पर विचार किया गया। इस मौके पर डाॅ. हर्षिका खत्री ने सीनियर सिटीजंस की स्वास्थ्य समस्याओं पर व्याख्यान दिया।
पेंशनर समाज की ओर से डाॅ. हर्षिका खत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेंद्र मोहन गुप्ता व राज्य उप प्रधान गुरदीप सैनी ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति खंड शिक्षा अधिकारी सुनेश बिश्नोई, जगमिंदर सिंह, श्रीराम वर्मा, केवल कृष्ण सोनी, राम किशन, बलवंत सिंह, रामेश्वर कुमार, रघुबीर सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये है मुख्य मांगें
- पेंशनर्स को 65,70 व 75 वर्ष आयु उपरांत 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाए।
- मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 किया जाए।
- फेमिली पेंशनर्स को भी एलटीसी का लाभ दिया जाए।
- कोरोना काल का रोका गया 18 महीने का बकाया ब्याज सहित दिया जाए।
- कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए।
- आठवें पे कमीशन के अध्यक्ष व मेंबर की नियुक्तियां शीघ्र करके काम शुरू किया जाए।
- आठवें पे कमीशन में परिवार की परिभाषा में सदस्यों की संख्या तीन के बजाय माता-पिता को शामिल कर पांच सदस्य मानी जाए।
- सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को आयकर से मुक्त किया जाए आदि।