फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Discussion held on installing the statue at Maharaja Surajmal Chowk

Sirsa News: महाराजा सूरजमल चौक पर प्रतिमा स्थापित करने पर चर्चा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Discussion held on installing the statue at Maharaja Surajmal Chowk
जाट धर्मशाला सिरसा में बैठक करते हुए भारतीय जाट विकास मंच के सदस्य। 
सिरसा। भारतीय जाट विकास मंच की शहर की जाट धर्मशाला में बैठक हुई। मंच के प्रधान एडवोकेट हनुमान गोदारा ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी बनाने, जाट भवन बनाने के बारे में व महाराजा सूरजमल चौक पर प्रतिमा स्थापित करने के बारे में विचार विमर्श हुआ। इसके अलावा भारतीय जाट विकास मंच के सदस्यों की ओर से 100 रुपये मासिक सहयोग राशि देने के बारे में विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन


जिलेभर में विभिन्न उच्च पदों पर जाट समाज के होनहार युवाओं के चयन होने पर उनको बधाई प्रेषित की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि जल्दी ही इन पदों पर आसीन होने वाले समाज के होनहार युवाओं को या उनके परिवार जनों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस बैठक में मूर्ति स्थापना हेतु एवं जाट भवन के निर्माण के लिए अनेक साथियों ने दान देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


बैठक में समाज को नई दिशा देने के लिए विभिन्न कदम उठाने पर चर्चा की गई व आगामी 25 दिसंबर को महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने बताया कि इस बैठक में संस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए व अच्छे कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए विभिन्न कमेटियां बनाने का काम भी किया गया। इस बैठक में जाट भवन के लिए 51000, 21000, 11000, 5100 रुपये व भवन के लिए एक एक गज भूमि देने वाले अनेक सदस्यों ने घोषणा की। इस अवसर पर भारतीय जाट विकास मंच के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed