फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ding Mandi team became champion in Kabaddi competition

Sirsa News: कबड्डी प्रतियोगिता में डिंग मंडी की टीम बनी चैंपियन

Tue, 06 Jan 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ding Mandi team became champion in Kabaddi competition
डिंग मंडी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रयितोगिता में हिस
डिंग मंडी। डिंग मंडी में सोमवार को जिलास्तरीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुकाबले पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में करवाए गए, जहां कबड्डी प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न गांवों से कुल 12 टीमों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में डिंग मंडी की टीम ने जमाल को कड़े मुकाबले में 27-25 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आखिरी मिनट तक जबरदस्त खेल दिखाया। अंतिम क्षणों में डिंग मंडी की टीम ने संयम और अनुभव का परिचय देते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 34 किलोग्राम वजन वर्ग में खेले गए। ठंड के बावजूद मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। हर मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन



विजेता टीम को मिलेंगे 3100 रुपये
प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, उपविजेता टीम के लिए 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के लिए 1100 रुपये का पुरस्कार रखा गया है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। यह प्रतियोगिता केवल सिरसा जिले की टीमों के लिए आयोजित की गई थी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed