Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dilapidated streets make transportation difficult, and contaminated water and foul odors are adding to the problems.

Sirsa News: खस्ताहाल गलियों से आवागमन दूभर, दूषित पानी और बदबू बढ़ा रहा परेशानी

Sun, 14 Dec 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated streets make transportation difficult, and contaminated water and foul odors are adding to the problems.
श​क्ति नगर में की कच्ची गली । संवाद
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। कॉलोनी की कई गलियां खस्ताहाल हैं। इससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में कच्ची गलियों के हालात और भी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी की एक और बड़ी समस्या सीवरेज ओवरफ्लो की है। कई स्थानों पर सीवरेज लाइनें जाम हैं, जिससे गंदा पानी गलियों में बहता रहता है और बदबू फैलाती है। सलोचना, ज्योति और भावना आदि का कहना है कि सीवरेज ओवरफ्लो के कारण बच्चों को बाहर खेलने तक नहीं भेजा जा सकता। घरों के सामने गंदा दूषित जमा रहने से स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

कच्ची हैं गलियां
शक्ति नगर की कई गलियां अब तक पक्की नहीं हो पाई हैं। बारिश में ये कच्ची गलियां कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। लोगों को घर से निकलने के लिए प्लास्टिक या लकड़ी के फट्टों का सहारा लेना पड़ता है। वाहन फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गलियों की स्ट्रीट लाइटें खराब
कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। कई खंभों पर लाइटें खराब हैं। रात के समय अंधेरा रहता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी की सभी गलियों को जल्द पक्का किया जाए, सीवरेज लाइन की स्थायी मरम्मत हो और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत दुरुस्त किया जाए।


शक्ति नगर में नहरी पानी की आपूर्ति नहीं आती थी। बार - बार शिकायत के बाद आपूर्ति शुरू हो गई पर अब नहरी पानी आने की कोई समय सारणी नहीं है। कभी - कभी पानी आता है। जिसका समय किसी को नहीं पता। पूरे शक्ति नगर पर टयूबवेल के पानी की आपूर्ति होती है। --- मोनिका गोदारा, वार्डवासी।

वार्ड में सभी गलियां टूटी पड़ी हैं। राहगीरों को आने - जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई गलियां कच्ची पड़ी हैं। --- पिंकी रानी, वार्डवासी।

कॉलोनी की गलियां खस्ताहाल हैं। गलियों में इतने गड्ढे हो चुके हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल है। बरसात में तो पानी भर जाता है, कई बार लोग फिसलकर गिर जाते हैं। नगर परिषद प्रशासन को कई बार के बावजूद आज तक समाधान नहीं हुआ। --- रमेश फौजी, वार्डवासी।


सबसे बड़ी समस्या सीवरेज ओवरफ्लो की है। सीवर लाइन का दूषित पानी कई-कई दिनों तक गलियों में भरा रहता है। बदबू इतनी होती है कि घरों के दरवाजे तक नहीं खोल सकते। बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है। सफाई व्यवस्था बदहाल है। दूषित पानी के कारण मच्छर और बीमारियां बढ़ रही हैं। --- दीपू कुमार, वार्डवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed