फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Development work will cost Rs 8 crore in Khajakheda and Shamshabad belt.

Sirsa News: खाजाखेड़ा और शमशाबाद पट्टी में आठ करोड़ से होगा विकास कार्य

Tue, 06 Aug 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Development work will cost Rs 8 crore in Khajakheda and Shamshabad belt.
शमशाबाद पट्टी में खस्ताहाल सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हाल ही में वैध हुई कॉलोनियों के विकास कार्यों को प्रशासन प्रमुखता से ले रहा है। सोमवार को शमशाबाद पट्टी और खाजाखेड़ा में विकास कार्य के लिए 4-4 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इस बजट के इन कॉलोनियों में गलियों को पक्का किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इन कॉलोनियों में करीब 30 गलियों का निर्माण करवाया जाएगा।
नगर परिषद की ओर से शहर की वैध हुई 25 कॉलोनियों में विकास कार्य किया जाना है। विकास कार्यों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट और पार्क आदि का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर लंबे समय से इन कॉलोनियों के लोग मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने पर सरकार का विशेष फोकस है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय तक से निरंतर निगरानी की जा रही है कि किन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू हुआ है और किन में कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते ही नगर परिषद अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से करवाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कच्ची गलियों को किया जाएगा पक्का
शहर की कॉलोनियों में गलियाें को पक्का करना सरकार का लक्ष्य है। इसके लेकर पूर्व में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की ओर से आदेश जारी किए गए थे। नगर परिषद की ओर से इस पर विशेष फोकस है।




अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। अब खाजा खेड़ा और शमशाबाद पट्टी में विकास कार्य के लिए आठ करोड़ के टेंडर लगाए गए हैं। - विक्की, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed