{"_id":"2f63a17e57d0a8832a4e0ca16ef3fb68","slug":"desecrated-the-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल हुए पार्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल हुए पार्क
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई पार्कों की देखरेख का जिम्मा नगर परिषद के पास है पर नगर परिषद की अनदेखी के कारण लोगों को अपने स्तर पर ही इन पार्कों की देखभाल करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विभाग की अनदेखी के कारण इन पार्कों की स्थिति अच्छी नहीं है। घास समाप्त हो गई है और जहां दिन भर लोग गंदगी डालते हैं। गंदगी में मुंह मारने के लिए आवारा पशुओं का झुंड यहां हमेशा मंडराता रहता है।
विज्ञापन
या यूं कहें कि पार्क सैर करने की नहीं बल्कि नशेड़ियों के अड्डे बन गए हैं तो भी शायद गलत नहीं होगा। नगर परिषद के अधिकतर पार्क बदहाली की भेंट चढे़ हुए हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद के पास कंगनपुर रोड स्थित देवीलाल पार्क, आर्य स्कूल के सामने जीवन जैन पार्क, आरएसडी कॉलोनी स्थित पार्क, हाथी पार्क आदि पार्क हैं।
इन पार्कों में लोगों का योगदान न रहे तो ये पार्क न दिखाई देकर नर्क दिखाई पड़ेेंगे। जीवन जैन पार्क में फव्वारे वर्षों से बंद पड़े हैं। यहां पर सफाई नाम की कोई चीज नहीं है।
घास नष्ट हो चुका है। पार्किंग स्थल तलाब के रूप में तब्दील हो चुका है। बिजली के तारों का बॉक्स खुला पड़ा है जिस कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
इसके अलावा पार्कों में पड़ी गंदगी पर मंडराने वाले आवारा सांड भी यमदूत बनकर घूमते हैं। काफी लोग तो इन सांडों के डर से पार्कों में घूमने ही नहीं आते।
बता दें कि जीवन जैन पार्क में गत माह स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था पर यहां पर अब तक सफाई नाम की कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही।
हालांकि पार्क की देखभाल के लिए आसपास के लोगों ने कमेटी बनाकर पार्क को हराभरा रखने का प्रयास किया जा रहा है पर नगर परिषद की और से कोई सहयोग न मिलने पर उनका प्रयास सफल नहीं हो पा रहा है।
गंदगी के ढेर पर हमेशा आवारा पशु मुंह मारते दिखाई पड़ते हैं। यहां लोग सुबह-शाम घूमने वाले कम और असामाजिक तत्व अधिक दिखाई पड़ते हैं।
इतना ही नहीं कुछ लोग अपने घरों का कचरा भी पार्क में फेंकते हैं जिसके खिलाफ नगर परिषद ने कोई कदम नहीं उठाया है। यह स्थिति अकेले जीवन जैन पार्क की नहीं है बल्कि सभी पार्कों की है।
नगर परिषद द्वारा पार्कों की देखभाल सही ढंग से न करने पर आरएसडी कॉलोनी पार्क, देवीलाल पार्क व हाथी पार्क को लोगों ने कमेटी बनाकर देखभाल करना उचित समझा है।
हाथी पार्क में भाई कन्हैया सेवा समिति और उधम सिंह पार्क समिति द्वारा देखभाल की जा रही है तो देवीलाल पार्क की देखभाल एमसी आत्माराम सहारण स्वयं देख रहे हैं।
उन्होंने अपने खर्च पर वहां एक माली लगाया हुआ है। इसी प्रकार आरएसडी कालॉनी के निवासियों ने कमेटी बनाकर पार्क की देखभाल शुरू कर दी है।
पूरे सिरसा के लिए नगर परिषद के पास मात्र पांच माली हैं। सूत्रों की मानें तो इन पांचों मालियों को पार्कों की सफाई पर न लगाकर अन्य कामों में लगाया जाता है।
इसके अलावा नगर परिषद द्वारा किसी भी पार्क के लिए मासिक खर्च का कोई प्रावधान नहीं है जिस कारण देखभाल नहीं हो पाती। किसी न किसी योजना के तहत झूले व फव्वारे तो लगा दिए जाते हैं पर बाद में उनकी मेंटनेंस के नाम पर कुछ नहीं होता।
कर्मचारी कम हैं फिर भी पार्कों के लिए समय निकालते हैं। कहीं भी सफाई की कमी है तो आसपास के लोग भी नगर परिषद में शिकायत कर सकते हैं ताकि सफाई व्यवस्था सही रहे।
शहर की सफाई के लिए कर्मचारी कम हैं इस लिए रोजाना पार्कों की सफाई नहीं हो पाती लेकिन फिर भी कभी-कभी समय निकाल पार्कों के लिए कर्मचारी स्पेशल लगाए जाते हैं।
जरूरत पड़ने पर मेंटेंनेस भी करवाई जाती है। अब सभी पार्कों की सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि पार्क साफ-सुथरे हो सके।
देवेंद्र बिश्नोई, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा