{"_id":"666492de26f02e43ef06c3ff","slug":"dera-servants-discovered-dead-body-drowned-in-bhakra-canal-for-two-days-sirsa-news-c-128-1-svns1027-120842-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो दिन से भाखड़ा नहर में डूबे शव को डेरे के सेवादारों ने खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो दिन से भाखड़ा नहर में डूबे शव को डेरे के सेवादारों ने खोजा
Sat, 08 Jun 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। गांव देसूमलकाना में दो दिन पूर्व भाखड़ा नहर में युवक डूब गया था। उपमंडल प्रशासन और गोताखोर पिछले 48 घंटे से सर्च अभियान चलाए हुए थे, परंतु शव को ढूंढने में नाकाम रहे। प्रशासन को आ रही परेशानी की जानकारी तो डेरा सच्चा सौदा की ब्लॉक जलालआना की टीम को मिली तो सर्च अभियान में मदद की पेशकश की। अनुमति मिलने के बाद डेरे की टीम ने 4 घंटे की मेहनत के बाद शव को नहर से निकाल लिया।
बता दें कि गांव ठोकरी बरनाला पंजाब का करीब 32 वर्षीय साजन कुमार जोकि कचरा बीनने का काम करता था। वह अपने चाचा बेअंत और जीजा रिंकू के साथ कचरा बीनने के लिए कनकवाला रिफाइनरी के पास आया था। इस दौरान साजन गांव देसूमलकाना में गुजरने वाली भाखड़ा नहर में नहाने लगा और उसमें बह गया। साजन का पिछले दो दिन से कोई पता नहीं चल पा रहा था। कालांवाली प्रशासन, पुलिस प्रशासन और यमुनानगर के चार गोताखोर लगातार सर्च अभियान चला रहे थे, लेकिन शुक्रवार शाम तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
जिस पर शनिवार सुबह गोताखोरों के आने से पहले गांववासियों व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने नहर में सर्च अभियान चलाकर डूबने वाली जगह से करीब एक एकड़ दूरी पर ही साजन कुमार के शव को ढूंढ निकाला और रस्सी के माध्यम से बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक साजन कुमार के करीब 4 माह का बच्चा है।
विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान डेरे के सेवादारों की मदद से शव को खोजकर नहर से निकाल लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिरसा भेज दिया है।
-चांद सिंह, थाना प्रभारी, कालांवाली