{"_id":"6203f11301281830a35bc297","slug":"dera-followers-started-reaching-sirsa-after-ram-rahim-got-furlough","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: राम रहीम को फरलो मिलने के बाद डेरा अनुयायी पहुंचने लगे सिरसा, डेरा प्रबंधन की अपील- घर में रहकर सुमिरन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: राम रहीम को फरलो मिलने के बाद डेरा अनुयायी पहुंचने लगे सिरसा, डेरा प्रबंधन की अपील- घर में रहकर सुमिरन करें
Wed, 09 Feb 2022 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:21 PM IST
सार
डेरा मुखी 11 फरवरी को सिरसा आ सकते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि 28 फरवरी को डेरा में बड़ा कार्यक्रम किया जा सकता है।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फरलो मिलने के बाद डेरा में अनुयायियों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में डेरा प्रबंधन ने मिलने वालों के लिए संदेश जारी किया है कि अभी वे घर में रहकर सुमिरन करें यदि कोई प्रोग्राम होगा तो बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
डेरा की ओर से राम रहीम के आने की सार्वजनिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन डेरामुखी के कार्यक्रमों को लेकर अनुयायियों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। डेरामुखी से मिलने के लिए अनुयायी लगातार आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि डेरा मुखी 11 फरवरी को सिरसा आ सकते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि 28 फरवरी को डेरा में बड़ा कार्यक्रम किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस बीच डेरा प्रबंधन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि साध संगत से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। सभी को अपने घरों में रहकर सुमिरन करना है। जो भी प्रोग्राम होगा उसकी जानकारी डेरा सच्चा सौदा के ऑफिशियल प्लेटफार्म पर दे दी जाएगी। इस बीच डेरा प्रबंधन ने कैंपस में बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, डेरा में सभी रास्तों और इमारतों में भी सफाई की जा रही है।
विज्ञापन