फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dera chief Gurmeet reached Sirsa for the first time after being sentenced, entry of people completely banned

Haryana: सजा सुनाए जाने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचे डेरा प्रमुख गुरमीत, लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

Tue, 28 Jan 2025 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Jan 2025 11:59 AM IST
सार

डेरा प्रमुख में डेरा सच्चा सौदा में पहुंचने के बाद अनुयायी व अतिरिक्त स्टाफ को भी नये डेरे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पुरी तरह से डेरा प्रबंधन सख्ती बरतते हुए नजर आया।

विज्ञापन
Dera chief Gurmeet reached Sirsa for the first time after being sentenced, entry of people completely banned
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम - फोटो : संवाद

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा में तीन दिन के इंतजार के बाद आखिरकार डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पहुंचे। इस बार डेरे के सभी अनुयायी व प्रबंधक गुरमीत राम रहीम के 25 जनवरी को शाह सतनाम के जन्मदिन पर पहुंचने की उम्मीद लगाए हुए थे। इस दिन नहीं पहुंचने पर डेरे के अनुयायियों में मायूसी छाई हुई थी। लेकिन 28 जनवरी को डेरा प्रमुख सुबह साढ़े सात बजे के आस पास डेरे में पहुंचे। 8 साल बाद पुन: डेरे में आने पर अनुयायियों में जोश देखने को मिला। हालांकि गुरमीत राम रहीम ने डेरे में नहीं आने को लेकर अनुयायियों को संदेश दिया। साथ ही कहा कि आप मैनेजमेंट के आदेशानुसार अपना काम करें। डेरे में अनुयायी न आए।

विज्ञापन


बता दें कि सुबह छह बजे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से सिरसा डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में पूर्व सूचना के आधार पर डेरे के आस पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डेरा प्रमुख को देखने के लिए आस पास की कॉलोनियों से लोगों को जमावड़ा लगने लगा तो पुलिस ने उसे कंट्रोल किया। 10 बजे के बाद पुलिस ने मुख्य डेरे के आस पास लोगों को खड़ा न होने को कहा और फोटो ग्राॅफी और वीडियोग्रॉफी बैन कर दी। 
विज्ञापन


डेरे के अंदर नहीं है प्रवेश 
डेरा प्रमुख में डेरा सच्चा सौदा में पहुंचने के बाद अनुयायी व अतिरिक्त स्टाफ को भी नये डेरे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पुरी तरह से डेरा प्रबंधन सख्ती बरतते हुए नजर आया। वहीं, पुराने डेरे में नियमित रूप से अनुयायियों का आना जाना लगा हुआ है। अभी तक अनुयायियों की भीड़ धीरे धीरे बढ़ने लगी हे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 के बाद पहुंचे डेरा प्रमुख 
डेरा प्रमुख 2017 के बाद पहली बार डेरा सच्चा सौदा पहुंचे है। उनके डेरे से जाने के बाद कुछ वर्षों में डेरे के आस पास का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। डेरे के प्रबंधन की सक्रियता भी अब पहले जैसी नहीं रहती थी। डेरे की गद्दी को लेकर होने वाले विवादों पर भले ही डेरा प्रमुख ने विराम लगा दिया था। उसके बाद भी डेरे के अनुयायियों में जोश नहीं देखने को मिलता था। डेरा प्रमुख के सिरसा आने के बाद  एक बार पुन: सक्रियता प्रबंधन की बढ़ जाएगी। वहीं, राजनीतिक गतिविधियां भी डेरे के साथ मिलकर अब तेज होती नजर आएगी। 


लाखों की संख्या में आए थे अनुयायी
शाह सतनाम जी के जन्मदिन पर मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि डेरा प्रमुख को पैरोल मिल जाएगी। यह मैसेज अनुयायियों तक भी पहुंचा हुआ था। इसलिए लाखों की संख्या में अनुयायी डेरे में पहुंचे थे। 24 जनवरी की देर रात तक मैनेजमेंट ने इंतजार किया था। डेरा प्रमुख को पैरोल नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed