{"_id":"6519b0f5fa5c12891605a7d6","slug":"deputy-commissioner-will-communicate-with-students-of-government-schools-will-give-information-related-to-career-sirsa-news-c-21-1-hsr1011-230824-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे उपायुक्त, कॅरिअर संबंधी देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे उपायुक्त, कॅरिअर संबंधी देंगे जानकारी
Sun, 01 Oct 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी देकर प्रशासनिक अधिकारी उनको प्रेरित करेंगे। इसके तहत उपायुक्त स्वयं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे। हर महीने आठवीं, दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से लघु सचिवालय में बुलाया जाएगा। यहां उपायुक्त पार्थ गुप्ता उनसे विशेष संवाद करेंगे और कॅरिअर के लिए प्रेरित करेंगे।
रिव्यू बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विशेष योजनाएं बनाई है। इसके तहत विद्यार्थी उनके कार्यालय में आएंगे और उपायुक्त उनसे संवाद स्थापित करेंगे। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त, प्रशिक्षणाधीन उपायुक्त शामिल होंगे। संवाद कार्यक्रम में राजकीय स्कूल के आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। संवाद के दौरान विद्यार्थी अपने सभी प्रकार के सवाल अधिकारियों से पूछ सकेंगे। अधिकारियों की कार्यप्रणाली को भी जानेंगे। इससे वे बुरी संगति से बचते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित कर पाएंगे।
स्कूलों में सफल व्यक्ति करेंगे विद्यार्थियों को प्रेरित
राजकीय स्कूलों में सफल व्यक्ति द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि प्रार्थना सभा में कोई एक सफल आदमी को बुलाया जाएगा। यह व्यक्ति अपने स्ट्रगल से लेकर सफलता तक की कहानी बतानी होगी, जिससे विद्यार्थी प्रेरित हो सके। इस दौरान उपायुक्त गुप्ता स्वयं प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। खंड स्तर के स्कूलों में एसडीओ सभा में उपस्थित रहेंगे। स्कूल एक महीने में एक दिन कार्यक्रम का आयोजित होगा। इसके एक दिन पहले डीसी कार्यालय को बताना जरूरी होगा।
विज्ञापन
वर्जन
हर महीने के अंत में सभी अधिकारियों की रिव्यू बैठक होती है। इस बार की बैठक में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने ये आदेश जारी किए हैं। यह राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है। इसकी मदद से विद्यार्थियों में प्रशासन के प्रति सम्मान पैदा होगा और विद्यार्थी अधिकारियों से बहुत कुछ सीखेंगे। - आत्मप्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
वर्जन
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिले के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए नई पहल की है। इसके तहत उपायुक्त स्वयं विद्यार्थियाें से अपने कार्यालय में संवाद करेंगे। दूसरे कार्यक्रम के तहत हर महीने एक कार्यक्रम ऐसा आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसी सफल इंसान को बुलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भी उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। -अमित मनहर, नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा विभाग सिरसा।