फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner inspected the polling booths of the district, ordered to remove publicity material from the district

Sirsa News: उपायुक्त ने जिले के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, जिले में प्रचार सामग्री हटाने के दिए आदेश

Sun, 17 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the polling booths of the district, ordered to remove publicity material from the district
निरीक्षण करते डीसी रामकुमार।
सिरसा। लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आर के सिंह ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र सिरसा, कालांवाली, डबवाली व अन्य क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण। इसके साथ ही उन्होंने बाजार में राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए बैनर आदि हटवाए जाने के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न पोलिंग बूथ पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डबवाली सुमेर सिंह, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल, एसडीएम डबवाली अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। बता दें कि रविवार को सबसे पहले उन्होंने लघु सचिवालय स्थित तहसीलदार परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं डायल 1950 नंबर पर आने वाले फोन पर बातचीत की। कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को हिदायत दी कि वे डायल 1950 नंबर पर आने वाली शिकायत कर्ता की समस्या को ध्यान से सुने और विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें। इसके साथ यह भी सुनिश्चित करें कि उन शिकायतों या समस्याओं का तुरंत समाधान हो।
विज्ञापन

बॉर्डर एरिया का किया निरीक्षण
उपायुक्त आरके सिंह ने डबवाली में बार्डर के साथ लगते बठिंडा, मलौट, संगरिया नाकों का निरीक्षण किया व प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेवारी व सजगता से निभाएं और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी की जाए। इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि किसी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बनाए जाएं रैंप

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, टेबल व कुर्सियां आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान केंद्रों के अंदर रोशनी के लिए बिजली की व्यवस्था करवाई जाए। मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान केंद्रों में जहां कही भी कमी नजर आए, उसे शीघ्रता से दूर किया जाए और इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाए।
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी सजग व सतर्क होकर करें कार्य

उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी चुनाव ड्यूटी का निर्वहन पूरी तरह से सजग व सतर्क रहते हुए करें। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी आवश्यक प्रबंधों को पूरा करें, ताकि मौके पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव करवाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल, योजनाबद्ध व गंभीरता से अपना दायित्व निभाएं।


शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार सामग्री को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कहीं भी प्रचार सामग्री लगी है, उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने सिरसा शहर में बस स्टैंड के सामने राजकीय नेशनल महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सिरसा शहर में बाबा भूमण शाह चौक से बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, भगवान परशुराम चौक, शाह सतनाम चौक, जगदंबे पेपर मील, सांगवान चौक, अरोड़वंश चौक आदि स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में प्रचार सामग्री हटवाने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे फ्लेक्स, बैनर, वॉल पेंटिंग हटवाएं। उन्होंने कहा कि इस मामले को पूरी जिम्मेवारी के साथ लेकर काम करना होगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। आदर्श आचार संहिता की अनुपालना गंभीरता से सुनिश्चित करें। सरकारी कार्यालयों में लगे हुए कैलेंडर पर भी व्हाइट पेपर चस्पा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed