फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner did not reach the Jansanvad program, SDM and CTM heard complaints, police patrolling will be increased in view of increasing thefts

Sirsa News: जनसंवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे उपायुक्त, एसडीएम व सीटीएम ने सुनीं शिकायतें, बढ़ती चोरियों को देखते हुए बढ़ाई जाएगी पुलिस गश्त

Wed, 07 Jun 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner did not reach the Jansanvad program, SDM and CTM heard complaints, police patrolling will be increased in view of increasing thefts
गांव कुम्हारिया में आयोजित कार्यक्रम में समस्याएं सुनते अ​धिकारी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर जनता और प्रशासन के बीच और बेहतर संबंध बनाने को लेकर हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत बुधवार को गांव कुम्हारिया में ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त पार्थ गुप्ता को ग्रामीणों से जनसंवाद कर समस्याओं को जानना था, लेकिन उपायुक्त कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। एसडीएम राजेंद्र कुमार व सीटीएम अजय सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये।
कार्यक्रम के दौरान 30 से अधिक शिकायतें आईं। इसमें मुख्य रूप से बढ़ते नशे के प्रकोप, कच्ची गलियों को पक्का करवाना, 70 साल से फिरनी का निर्माण नहीं होना सहित अन्य समस्याएं थीं। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह व कृष्ण कुमार सहित ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई दिनों में गांव में चोरी की वारदात बढ़ी है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांव में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाएगा। कोई भी ऐसी घटना की जानकारी मिलती है, तो पुलिस को अवश्य दें। इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बस सेवा न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत आती है। रोडवेज के अधिकारी ने बताया कि दो दिन में गांव में बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जनसंवाद में शिकायत रखी कि गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली ट्रांसफार्मर है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। इस पर सीटीएम ने संबंधित बिजली विभाग के अधिकारी से जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि यदि ग्राम पंचायत खर्च संबंधी रेजुलेशन बनाकर भेजे तो ट्रांसफार्मर को बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के उप प्रधान मांगेराम पूनिया, पूर्व सरपंच राम सिंह बैनीवाल, ग्राम जनसंवाद कार्यक्रम में डीडीपीओ राजेश कुमार, डीएसपी अजायब सिंह, डीआरओ सुरेश कुमार, पंच सुरेंदर सिंह, महेंद्र सिंह सहित कई मौजूद रहे।

गांव में चार एकड़ में बनेगी व्यायामशाला :

ग्रामिणों ने मांग रखी कि गांव में खेल स्टेडियम या व्यायामशाला बनाई जाए। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रस्ताव बनाकर भेजे। गांव में चार एकड़ में व्यायामशाला बनवाई जाएगी।


गांव को नशामुक्त बनाने में ग्रामीण करें सहयोग

सीटीएम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव को नशा मुक्त करने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। कही पर भी नशा बेचने या नशा कारोबार की सूचना मिलती है तो तुरंत प्रशासन को दें। संबंधित पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


हिसार में बैठक हाेने के चलते संवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाया। संवाद कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को भेजा गया था। निरंतर संवाद कार्यक्रम जारी रहेंगे। लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करवाया जाएगा। - पार्थ गुप्ता, उपायुक्त, सिरसा ।


वर्जन: उपायुक्त पार्थ गुप्ता

वर्जन: उपायुक्त पार्थ गुप्ता हिसार में बैठक हाेने के चलते संवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। संवाद कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को भेजा गया था। निरंतर संवाद कार्यक्रम जारी रहेंगे। लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करवाया जाएगा।




पार्थ गुप्ता, उपायुक्त, सिरसा ।

----
अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी :

ग्राम जनसंवाद में अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि विभाग की ओर से कपास की खेती पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके लाभ के लिये किसान मेरी फसल मेरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर करवा लें। इसी प्रकार खेल, शिक्षा, वन विभाग, पशुपालन, कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed