फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Chief Minister will be seen giving PhD progress report after Rajasthan elections

Sirsa News: राजस्थान चुनाव के बाद पीएचडी प्रोग्रेस रिपोर्ट देते नजर आएंगे उप मुख्यमंत्री

Mon, 27 Nov 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will be seen giving PhD progress report after Rajasthan elections
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन विभाग से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पीएचडी कर रहे हैं। राजस्थान चुनावों की ताकत आजमाने के बाद अब उप मुख्यमंत्री पीएचडी की प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा करवाते हुए सीडीएलयू के पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन विभाग में नजर आएंगे। विभाग की ओर से उप मुख्यमंत्री सहित सभी दस पीएचडी स्कॉलर को सरकुलर जारी कर 4 दिसंबर को मीडिया सेंटर पहुंचने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में राजस्थान चुनावों के ठीक बाद चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पीएचडी स्कॉलर के रूप में उपमुख्यमंत्री देखने को मिलेंगे। हालांकि अभी तक उप मुख्यमंत्री के आगामी शेड्यूल को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में वह आएंगे या नहीं आएंगे। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन



रिसर्च एडवाइजरी कमेटी की बैठक भी होगी
पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की रिसर्च एडवाइजरी कमेटी की बैठक भी सुबह 9 बजे बुलाई गई है। जिसमें इन सभी पीएचडी स्कॉलर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। अब देखना यह है कि विभाग की इस बैठक में 10 में से कितने पीएचडी स्कॉलर पहुंचते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नजरें उप मुख्यमंत्री के पहुंचने पर रहेगी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पीएचडी का टॉपिक है -- सोशल मीडिया एंड पॉलिटिक्स : परसेप्शनस , एफीकेसी एंड इंप्लीकेशन इन इंडियन कॉन्टेक्स्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड- डाॅ. अमित सागवान


इन रिसर्च स्कॉलर को बुलाया गया
पीएचडी रिसर्च स्कॉलर जिन्हें बुलाया गया है उनमें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, हरिंद्र बैनीवाल, पल्लवी लाकडा, चिराग, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, सपना, संदीप, डिंपल सैनी व दीपक है।


रिसर्च एडवाइजरी कमेटी की हर छह माह बाद बैठक होती है। इसमें रिसर्चर को बुलाया जाता है। वह अपने छह का शोध कार्य की प्रस्तुति कमेटी के सामने रखते हैं।
-अमित सागवान, विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed