फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Chief Minister and Electricity Minister extended best wishes for Govardhan Puja, Vishwakarma Puja and Bhai Dooj

Sirsa News: उपमुख्यमंत्री और बिजली मंत्री ने गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज की दी शुभकामनाएं

Mon, 13 Nov 2023 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Nov 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister and Electricity Minister extended best wishes for Govardhan Puja, Vishwakarma Puja and Bhai Dooj
चौटाला हाउस में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए। डीआईपीआरओ
सिरसा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री सोमवार को गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज को लेकर कार्यकर्ताओं से मिले। दोनों ने सिरसा स्थित अपने - अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका हाल जाना। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सभी के लिए सुख, समृद्धि एवं संपन्नता लेकर आए।
उप मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजन और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा पूजन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के वास्तुकार माने गए हैं। इन्हें यांत्रिक विज्ञान तथा वास्तुकला का जनक कहा जाता है। मजदूर, मिस्त्री, कारीगर, शिल्पकार वर्ग गोवर्धन पूजा के दिन मशीनों व औजारों की सफाई करते हैं, पूजा करते हैं इसके बाद भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

सनातन संस्कृति और उसके महत्व से भी रूबरू कराते हैं त्योहार
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि त्योहार न केवल हमें एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है बल्कि सभी को अपनी सनातन संस्कृति और उसके महत्व से भी रूबरू कराता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी कि सभी नागरिक खुद और परिवार का ध्यान रखते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण का परिचय दें। भाई दूज प्रेम, समर्पण व कर्तव्य परायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना है। उन्होंने गोवर्धन पूजा की भी सभी को बधाई देते हुए मंगल कामनाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed