{"_id":"67422b2226658afbc8046834","slug":"dengue-increases-concern-figure-reaches-305-70-suspected-cases-found-in-one-day-sirsa-news-c-128-1-slko1008-129020-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेंगू ने बढ़ाई चिंता, आंकड़ा 305 तक पहुंचा, एक दिन में 70 आशंकित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेंगू ने बढ़ाई चिंता, आंकड़ा 305 तक पहुंचा, एक दिन में 70 आशंकित मिले
Sun, 24 Nov 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
साहूवाला में मच्छरों के लारवा की जांच करते स्वास्थ्य टीम के कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बदलते मौसम और प्रदूषण का लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। डेंगू के मरीजों में प्रतिदिन इजाफा हो रहा। पिछले करीब दो सप्ताह से जिले में प्रतिदिन डेंगू के 5 से 9 केस आ रहे हैं। शनिवार को जिले में डेंगू के 7 और नए मामले सामने आए हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 305 तक पहुंच गया है।
नवंबर में 100 के आस पास डेंगू के मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत और नगर परिषद की फॉगिंग के सहारे बैठे हैं। जैसे जैसे तापमान में गिरावट आ रही है, वैसे-वैसे डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने दो गांवों साहूवाला द्वितीय और रंधावा में अभियान चलाया। इस दौरान लारवा की जांच की तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। दोनों गांवों में कुल 70 डेंगू आशंकित मरीज मिले। सभी के सैंपल लिए गए हैं। 12 घरों में डेंगू का लारवा मिला था, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनको नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::
पराली जलाने पर छह किसानों पर केस दर्ज
जिले में पराली जलाने के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते जिले में हवा की स्थिति खराब है।शनिवार को पराली जलाने पर छह किसानों पर केस दर्ज किए। जिले में एक्यूआई 254 दर्ज किया गया।
:::::::::::::::::::::
शनिवार को मिले डेंगू के मरीज
प्रेम नगर में 1 मरीज
रंधावा में 2 मरीज
प्रीत नगर में 1 मरीज
डबवाली शहर में 1 मरीज
हुडा सेक्टर 19 में 1 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में
गांव साहुवाला द्वितीय - 42 केस आशंकित
गांव रंधावा - 28 केस आशंकित
मौसम बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास है। -डॉ. महेंद्र भादू , सिविल सर्जन , नागरिक अस्पताल सिरसा।
::::::::::::::::
हमारी टीमें फील्ड में लगी हुई है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित रूप से फॉगिंग करवाई जा रही है। -डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल।