{"_id":"64069c718bd8eb7fb804cfd4","slug":"demonstration-of-farmers-regarding-the-structure-award-continues-talks-lasted-for-five-hours-no-solution-was-found-sirsa-news-c-21-1-73878-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: संरचना अवाॅर्ड को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी, पांच घंटे चली वार्ता, नहीं निकाला कोई हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: संरचना अवाॅर्ड को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी, पांच घंटे चली वार्ता, नहीं निकाला कोई हल
Tue, 07 Mar 2023 07:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
डीआरओ को ज्ञापन सौंपते किसान प्रतिनिधिमंडल सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरीवाला। डबवाली में नौ गांवों में संरचना अवाॅर्ड की मांग को लेकर किसानों का रोष प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को किसानों की डीआरओ के साथ लंबे समय तक बैठक हुई। इसमें किसानों व कंपनी अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। हालांकि बैठक में किसानों की समस्या का हल नहीं निकल पाया।
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीआरओ कार्यालय में पहुंचा। किसान नेताओं ने बिंदुवार पक्ष रखें। किसानों ने कहा कि संबंधित निजी कंपनी ने बिना अवाॅर्ड दिए नौ गांव में किसानों के पेड़ उखाड़ दिए। इस पर डीआरओ ने एनएचएआई से पूछा कि क्या पेड़ों का अवाॅर्ड हो चुका तो एनएचएआई ने कहा 754-के प्रोजेक्ट में पेड़ों का अवाॅर्ड हुआ था, 54- के में नहीं हुआ यानि चौटाला गांव को छोड़कर 8 गांव में अवाॅर्ड नहीं दिया गया। किसानों ने फिर कहा कि पेड़ के अलावा संबंधित कंपनी ने अबूबशहर गांव में स्ट्रक्चर भी बिना अवाॅर्ड दिए तोड़ दिया। डीआरओ ने कहा कि बिना स्ट्रक्चर की राशि दिए संबंधित कंपनी स्ट्रक्चर नहीं तोड़ सकती है। संबंधित निजी कंपनी भविष्य में इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएगी। अवॉर्ड राशि दिए बिना किसी भी गांव में स्ट्रक्चर नहीं तोड़ा जाएगा। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उसके बाद कहा कि संबंधित कंपनी के उग्र लोगों ने किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया है। डीआरओ ने कंपनी को कहा कि आप भविष्य में किसान प्रतिनिधियों के साथ सहित कोई दुर्व्यवहार नहीं करेंगे। अगर किसान प्रतिनिधि आपके कार्य में कोई बाधा उत्पन्न करें तो आप नियमानुसार कार्रवाई करेंगे न कि किसान प्रतिनिधियों के साथ कोई बहस करेंगे। उसके बाद वार्ता को आगे बढ़ाते हुए किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों मजदूरों को मकानों, दुकानों सहित संरचना का अधूरा अवाॅर्ड दिया गया है, तो डीआरओ ने कहा कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसमें निर्णय लेने में सक्षम नहीं हूं। डीआरओ सहित संबंधित कंपनियों के कर्मचारी अधिकारियों के साथ पांच घंटे वार्ता का दौर जारी रहा। वार्ता में राकेश फगोडिया, संजय मिड्डा, समनदीप बराड़, कुलदीप, दयाराम उलाणिया, जसवीर भाट्टी, अजय, संदीप सहारण, मोहनलाल, पंकज कुमार, नवनीत कनवाडिया उपस्थित रहे।