फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demonstration: Health of the farmers climbed on the tank of water house, the weight of the exterminators decreased

प्रदर्शन : जलघर की टंकी पर चढ़े किसानों की बिगड़ी सेहत, अनशनकारियों का घटा वजन

Wed, 09 Aug 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demonstration: Health of the farmers climbed on the tank of water house, the weight of the exterminators decreased
गांव नारायण खेड़ा में किसानों के धरने को संबो​धित करते डाॅ.अशोक तंवर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा (सिरसा)। बीमा क्लेम की मांग को लेकर आठ दिन बाद गांव नारायण खेड़ा में जलघर की 110 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े चार किसानों की सेहत बिगड़ने लगी है। दूसरी ओर, टंकी के नीचे 13 किसान व सरपंच आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इनमें से कुछ सरपंचों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है व वजन भी घट रहा है।
बुधवार को इनेलो नेता करण चौटाला, जयवीर गोदारा, किसान नेता सिकंदर रोड़ी, आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, डॉ.वीरेंद्र सिवाच, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, रवि आजाद, गोकुल सेतिया, सज्जन सोनी, लीलूराम डूडी, दौलत चौधरी, प्रकाश ममेरां सहित कई पार्टियों और संगठनों के नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन




टंकी पर चढ़े किसान भरत सिंह ने बताया कि अब तो लगने लगा है कि सरकार किसानों की जान लेकर ही बीमा देगी। पानी की टंकी पर किसानों को चक्कर आ रहे हैं। रात के समय काफी तकलीफ झेलनी पड़ती है। नींद भी नहीं आ रही है। यहां पर कबूतरों द्वारा फैलाई गई गंदगी से बदबू आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों को नहीं दिया जा रहा हक : तंवर

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. अशोक तंवर ने कहा कि किसानों को अभी तक वर्ष 2022 में हुई फसल का बीमा नहीं मिला है। किसान अपना हक मांग रहे हैं, मगर उनको हक नहीं दिया जा रहा है। यह किसानों के साथ धोखा है। सरकार को तत्काल प्रभाव से किसानों की मांग माननी चाहिए।



ट्रैक्टर ट्राॅली से पहुंचे रहे हैं किसान

टंकी पर चढ़े किसानों की सूचना दूसरे किसानों को जैसे जैसे मिल रही है। वैसे-वैसे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य स्थानों से ट्रैक्टर व वाहनों से किसान नारायण खेड़ा गांव में पहुंचने लगे हैं। किसानों ने जलघर के अंदर टेंट भी लगाया हुआ है। किसान दिनभर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर सरकार को कोस रही है।


इन-इन सरपंचों का घटा वजन



आमरण अनशन पर बैठी सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल का 4 किलोग्राम, सुभाष कासनियां का 2.5 किलोग्राम, मांगेराम बैनीवाल का 6 किलोग्राम, उदयपाल ढिल्लो का 3.5 किलोग्राम, अशोक बैनीवाल का 3.5 किलोग्राम, मुकेश इंदलिया का 4 किलोग्राम, विनोद बांगड़वा का 3 किलोग्राम, ओमप्रकाश धुडिय़ा का 3.5 किलोग्राम, नंदलाल ढिल्लों का 3 किलोग्राम, सतबीर का 3.5 किलोग्राम, विजेंद्र का 3 किलोग्राम, देवीलाल का 4.4 किलोग्राम, महावीर का 4.5 किलोग्राम कम हो गया है। इसके साथ-साथ बीपी कम-ज्यादा की भी कई सरपंचों को दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed