फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demands are not being addressed, employees lock the office

Sirsa News: मांगों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान, कर्मियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demands are not being addressed, employees lock the office
सिरसा। जन स्वास्थ्य के कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। संवाद
सिरसा। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल यूनियन की अगुवाई में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्री मांगों के लिए बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग की डिविजन दो के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दोपहर दो बजे बाद कर्मचारियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी जायज मांगों पर अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा और उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। धरने और ताला जड़ने की सूचना मिलते ही विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव कंसल मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर ताला खुलवाया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में सेफ्टी किट की कमी के कारण मोटर चलाने और पानी से भरे चैंबरों में काम करने में जान का खतरा बना रहता है। इसके अलावा बकाया एलटीसी का भुगतान, वाटर पंप ऑपरेटर की प्रमोशन, चार्जमेन की पोस्ट सैंक्शन करना, कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा की गारंटी, फील्ड कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए हेलमेट प्रदान करना, मल्टीपर्पज कर्मचारियों को 7 तारीख से पहले वेतन देना व जर्जर हालत में मौजूद जल घरों के स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अगस्त को भी सौंपा था एक मांग पत्र
कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने 21 अगस्त को अपनी मांगों के लिए विभाग को एक मांग पत्र सौंपा था, लेकिन इतने दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। विशेष रूप से सेफ्टी किट की मांग लंबे समय से अनसुनी की जा रही है, जिसके अभाव में कर्मचारियों को खतरनाक परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। कर्मचारी संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे भविष्य में और सख्त कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं और वे तब तक संघर्ष जारी रखेंगे जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता।

सिरसा। जन स्वास्थ्य के कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। संवाद

सिरसा। जन स्वास्थ्य के कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed