{"_id":"66dba2bc45dacb833b0ec7d4","slug":"demand-for-fair-investigation-and-action-sirsa-news-c-128-1-svns1027-125292-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: श्री भैणी साहिब की मैनेजमेंट ने पुलिस प्रशासन से की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: श्री भैणी साहिब की मैनेजमेंट ने पुलिस प्रशासन से की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
Sat, 07 Sep 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में पत्रकारवार्ता करते के गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब प्रबंधन समिति के सदस्य।
सिरसा। रानियां के जीवननगर में डेरे की जमीन के लिए हुए विवाद में अब गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब की प्रबंधन समिति ने शुक्रवार को एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पुलिस प्रशासन व हरियाणा सरकार से मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।
गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब के मुख्य सेवादार सूबा बलविंद्र सिंह झल्ल व अन्य ने कहा कि जीवन नगर मेंं डेरा श्री भैणी साहिब की जमीन है। उनके पास इंतकाल व रजिस्ट्री भी है, बावजूद इसके डेरे के अंदर से गोली चलाई गई। इस हमले में साध संगत को भी गोली लगी। इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए हैं।
उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की जमीने गद्दीनशीनों के नाम पर ट्रांसफर होती रही है। सतगुरु प्रताप सिंह ने वर्ष 1947 से पहले खरीदी थी। इसका कुछ हिस्सा जरूरतमंदों में बांटा गया था। जीवन नगर की जमीन को लेकर विवाद चला और जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। यहां तक कि हमलावरों का जमीन से कोई लेना देना नहीं था। यह जमीन श्री लोह लंगर भैणी साहिब के नाम है और कहते है कि जमीन बेबे दलीप कौर ने गिरवी रखी हुई है, जोकि पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
जीवननगर में पिछले दिनों हुआ घटनाक्रम भी उनके इशारे पर हुआ है। इस मामले में पुलिस की ढिलाई और आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। मीडिया के जरिये वे पुलिस प्रशासन व हरियाणा सरकार से मांग करते है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो व आरोपियों की गिरफ्तारी की तुरंत गिरफ्तारी हो।
इस पूरे मामले में गुरुद्वारा श्री जीवन नगर के उप प्रधान एडवोकेट नरेंद्र सिंह ने कहा कि उपरोक्त सभी आरोपों मेंं सच्चाई नहीं है। दरअसल उस दिन ये लोग गुरुद्वारा की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए थे, बीच बचाव में गोली तो चली थी लेकिन दोनों साइड से थी। बात अगर जमीन की करें, तो सभी दस्तावेज उनके पास है जिससे स्पष्ट होता है कि जमीन भी जीवन नगर गुरुद्वारा के नाम पर है, कब्जा भी उनके पास ही है। जिन मामलों में ठाकुर दलीप सिंह का नाम बता रहें है, उन मामलों में जांच जारी है।