फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand for action on the accused of fake DAP fertilizer, farmers met SP

नकली डीएपी खाद के आरोपी पर कार्रवाई की मांग, एसपी से मिले किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for action on the accused of fake DAP fertilizer, farmers met SP
सीआईए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार से मिलते हुए किसान नेता। संवाद - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। मंगलवार को संयुक्त मोर्चा ऐलनाबाद के सदस्य नकली डीएपी खाद बनाने वाले दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन व सीआईए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार से मिले। पुलिस अधीक्षक ने फिर से 10 दिन का समय मांगा है। वहीं किसानों ने कहा कि 10 फरवरी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह 11 फरवरी को आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी से मिलने पहुंचे किसान नेता प्रकाश ममेरा, सुरेंद्र सिद्धू, कामरेड सुरजीत सिंह, सर्वजीत सिद्धू हरदीप चोटिया, गुरेंद्र भटी, गुरविंद्र सिद्धू, रणजीत सिंह विर्क व अमन देओल ने बताया कि 17 नवंबर 2021 को गांव प्रतापनगर के पास एक इमारत में चल रहे नकली डीएपी खाद बनाने के अवैध धंधे को किसानों की शिकायत के बाद पकड़ा गया था। परंतु दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई न होने से क्षेत्र के किसान नेताओं व अन्य किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन

जिसके चलते 18 जनवरी को क्षेत्र के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए पुलिस थाना का घेराव किया था। किसानों का यह घेराव तीन घंटे तक चला और किसान तीन घंटे तक थाना के आगे बैठे रहे। इस दौरान पुलिस ने थाने के आगे बेरिकेड लगाकर दरवाजा बंद किया गया। जिसके बाद सीआईए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि 10 दिनों के अंदर पुलिस दोषी लोगों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस के उक्त आश्वासन के पश्चात उस दिन थाने के आगे से घेराव समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-10 फरवरी तक जांच के लिए पुलिस ने मांगा समय
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया है। यदि पुलिस ने 10 फरवरी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो इसके बाद किसान 11 फरवरी को फिर से अपनी बैठक बुलाएंगे और अपनी आगामी रणनीति तैयार करेंगे। अगर पुलिस इस मामले में किसी प्रकार की ढील बरतती है तो किसान कोई भी बड़ा आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed