फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deliberated on strengthening the SIR and the organization.

Sirsa News: एसआईआर व संगठन की मजबूती पर किया मंथन

Sun, 21 Jun 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Deliberated on strengthening the SIR and the organization.
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी की सिरसा विधानसभा की रविवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गांव बाजेकां के मुख्य चौक पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता सिरसा विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार साहुवाला दो ने की। बैठक में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बहुजन समाज के जागरूक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा बसपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह राठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आगामी समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी तथा प्रत्येक गांव और वार्ड में संगठन का विस्तार किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह राठी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही देश में बहुजन समाज के मान-सम्मान, अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक बहुजन आंदोलन का संदेश पहुंचाने का कार्य करें।बसपा जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर योग्य नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

इसलिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं के फॉर्म भरवाने में सक्रिय सहयोग दें। चौटाला ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed