{"_id":"6750a1317015b1150b0443f7","slug":"decomposed-body-of-a-young-man-found-in-the-bushes-near-the-canal-in-rodi-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129578-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोड़ी में नहर के पास झाड़ियों में मिला युवक का सड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोड़ी में नहर के पास झाड़ियों में मिला युवक का सड़ा शव
विज्ञापन
झाड़ियों में पड़ा शव। संवाद
रोडी। सुरतिया रोड पर नहर के पास से बुधवार को संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद हुआ है। शव सड़ चुका था और बदबू के कारण नहर की पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों का उस ओर ध्यान गया। सूचना मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को नागरिक अस्पताल सिरसा के शवगृह में रखवाया गया है। मृतक की पहचान पंजाब के मलोट निवासी 22 साल के अभय सिंह के रूप में हुई। पिता गब्बू ने बताया कि उसका बेटा मृतक 22 वर्षीय अभय सिंह दिमागी तौर पर परेशान था। वह 27 नवंबर से घर से लापता था।
बता दें कि नहर की पटरी के पास झाड़ियों में यह तीसरा शव मिला हे। इससे पूर्व दो युवकों की नशे के चलते मौत हो गई थी और इनके शव भी इन्हीं झाड़ियों में मिले थे। महज 15 दिन में 15 फुट की दूरी में इनकी लाशें मिली हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभय हाल में सरदूलगढ़ की अनाजमंडी में रह रहा था और मजदूरी करता था। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक से डेढ़ महीने का बच्चा है। संवाद
ग्रामीण बोले- नहर की पटरी बनी नशेड़ियों का अड्डा
ग्रामीणों के अनुसार नहर की पटरी पर नशेड़ियों ने अपने अड्डे बनाए हुए हैं। नहर के साथ उगी झाड़ियों में छिपकर युवा चिट्टे व अन्य प्रकार का नशा करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार 15 दिन में नशे से तीसरे युवक की मौत हुई है। रोड़ी थाना प्रभारी के अनुसार शव को नागरिक अस्पताल सिरसा में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पहले कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, क्योंकि लाश सड़ चुकी है।