फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Decision taken in Panchayat, no one's statue will be installed in the square

Sirsa News: पंचायत में हुआ फैसला, चौक पर किसी की भी नहीं लगेगी प्रतिमा

Sat, 11 Jan 2025 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jan 2025 12:55 PM IST
विज्ञापन
Decision taken in Panchayat, no one's statue will be installed in the square
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में गोल चौक में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उठे विवाद में शुक्रवार को पंचायत घर में बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि चौक पर किसी की भी प्रतिमा नहीं लगेगी।
विज्ञापन

ग्राम सरपंच मंजूबाला बैनीवाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक बुलाई गई। बैठक में ग्राम सरपंच, ग्राम सचिव जयपाल महला, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल, 20 पंचायत सदस्यों सहित कुल 23 लोग ही मौजूद रहे। करीब 3 घंटे तक चली बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया कि गांव में प्रतिमा स्थापना को लेकर आपसी भाईचारा न बिगड़े। इसलिए गोल चौक में न ही तो चौ. देवीलाल की और न ही शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित होगी। गोल चौक पर कोई प्रतिमा नहीं लगेगी। फैसले के खिलाफ अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ पंचायत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बैठक के बाद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के पक्षधर लोगों को अंदर बुलाकर फैसला सुनाया गया कि इस चौक पर किसी की भी प्रतिमा नहीं लगेगी। जिस पर उक्त पक्ष ने फैसला स्वीकार करते हुए मांग रखी कि गांव में शिवपुरी के निकट जो खेल परिसर है उसमें शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने दी जाए तथा उक्त खेल परिसर का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाए। इसके बाद ग्राम पंचायत ने स्वीकृति देते हुए प्रस्ताव पारित कर दिया। फिर चौ. देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करने के पक्षधर लोगों को बुलाया गया। इस पर उन्होंने भी निर्णय स्वीकार करते हुए कहा कि वे भी प्रतिमा को लेकर आपसी भाईचारा नहीं बिगाड़ना चाहते। वे चौ. देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए गांव में कोई अन्य जगह चुनेंगे। जहां किसी को कोई आपत्ति न हो। इस प्रकार ये विवाद निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का आपसी भाईचारा न बिगड़े इसके लिए इस मुद्दे पर पंचायत की बैठक बुलाकर ये निर्णय लिया गया है कि उक्त चौक पर कोई भी प्रतिमा नहीं लगेगी। इस फैसले से दोनों पक्ष संतुष्ट हैं। - मंजूबाला बैनीवाल, ग्राम सरपंच

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed