फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Debate over the flaws in the house of the Dean and the Executive Engineer of Law at CDLU

सीडीएलयू में लॉ के डीन और कार्यकारी अभियंता में मकान में खामियों को लेकर बहस

Tue, 10 Nov 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Debate over the flaws in the house of the Dean and the Executive Engineer of Law at CDLU
एफ टाइप मकान में आईं दरारे। - फोटो : Sirsa
सीडीएलयू में एफ टाइप मकानों की इंस्पेक्शन के दौरान डीन ऑफ लॉ डॉ. जेएस जाखड़ और कार्यकारी अभियंता एसके विज के बीच सोमवार शाम को गहमागहमी हो गई। मौके पर मौजूद रजिस्ट्रार राकेश वधवा ने बीच बचाव करके दोनों को शांत करवाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाकर वीसी राजबीर सिंह सोलंकी को दी। वीसी के संज्ञान में यह मामला आ गया है।
विज्ञापन

सीडीलएयू के एफ टाइप मकानों में खामियों को लेकर तीनों प्रोफेसर ने दो साल पहले शिकायतें तत्कालीन वीसी विजय कुमार कायत को दी थी। एफ टाइप मकान की दीवारों में दरारें, पानी का स्तर सही न होने व घरों के बीच से हाइटेंशन तार सहित करीब दस खामियां थी। तीनों प्रोफेसर को करीब दो साल पहले मकान अलॉट हुए थे। मौजूदा वीसी राजबीर सिंह सोलंकी ने शिकायतें सामने आने के बाद इनकी जांच के लिए रजिस्ट्रार राकेश वधवा की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। बीते दिन सोमवार को रजिस्ट्रार राकेश वधवा, कार्यकारी अभियंता एसके विज व टेक्निकल एडवाइजर एके मोदी, प्रोफेसर जेएस जाखड़, प्रोफेसर उमेद सिंह और प्रोफेसर दिलबाग सिंह की शिकायत पर एफ टाइप मकानों की इंस्पेक्शन करने के लिए पहुंचे। कमेटी डीन ऑफ लॉ जेएस जाखड़ के घर पर पहुंची। प्रोफेसर जेएस जाखड़ ने जांच कमेटी के समक्ष मकानों की हालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलॉट हुए मकान में पानी का लेवल सही नहीं है।
विज्ञापन

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इन बातों पर गहमागहमी हो गई। रजिस्ट्रार राकेश वधवा ने दोनों में बीच बचाव करते हुए दोनों को शांत करवाया। मंगलवार को लॉ के डीन जेएस जाखड़ ने कार्यकारी अभियंता एसके विज के खिलाफ घर में आकर दुर्व्यवहार करने की शिकायत वीसी राजबीर सिंह सोलंकी को दी है। वहीं कार्यकारी अभियंता एसके विज ने अपनी शिकायत में डॉ. जेएस जाखड़ पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है। इसकी शिकायत वीसी, एसपी और उपायुक्त सिरसा को भी सीलबंद लिफाफे में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
विश्वविद्यालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस प्रकार की घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामला मेरे संज्ञान में है। जल्द ही मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-राजबीर सिंह सोलंकी, वीसी, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed