{"_id":"5defddf28ebc3e87b2708896","slug":"death-of-tractor-driver-in-road-accident-sirsa-news-rtk5317727182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओढ़ां में हाईवे के कट बन रहे दुर्घटनाओं का सबब, कई लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओढ़ां में हाईवे के कट बन रहे दुर्घटनाओं का सबब, कई लोगों की हो चुकी है मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर खडा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर ओढ़ां में बीती सोमवार मध्य रात्रि कार व ट्रैक्टर के मध्य घटित हुई दुर्घटना मेें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयानों में मृतक के परिजनों ने बताया कि 35 वर्षीय हरमेल सिंह सोमवार रात्रि खेत से पानी लगाने उपरांत ट्रैक्टर पर सवार होकर घर आ रहा था। हरमेल सिंह नेशनल हाईवे के बीच डिवाइडर के कट से जैसे ही ट्रैक्टर को दूसरी ओर गुजारने लगा तो सिरसा से डबवाली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हरमेल सिंह को ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उसेे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। एएसआई रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज कर कार को कब्जे में लिया है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गौरतलब हो कि फोरलेन हाईवे पर ओढ़ां में रामदेव मंदिर व गुरुद्वारा के सामने बने कट दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। रामदेव मंदिर के निकट बने कट से वाहनों का दूसरी ओर आवागमन ज्यादा रहता है। जिसके चलते यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसों में कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।