{"_id":"6522f15aa83f3e323202ea26","slug":"death-of-elderly-woman-hurt-by-removal-of-mausoleum-case-of-murder-registered-against-bdpo-and-sarpanch-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-7714-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: समाधि हटाने से आहत बुजुर्ग महिला की मौत, बीडीपीओ व सरपंच पर हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: समाधि हटाने से आहत बुजुर्ग महिला की मौत, बीडीपीओ व सरपंच पर हत्या का मामला दर्ज
Sun, 08 Oct 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा /रानियां। जिला प्रशासन ने गांव भडोलावाली में पंचायत की भूमि पर किए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान यहां बनी समाधि हटाने से आहत बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के पोते की शिकायत पर रानियां थाना पुलिस ने रानियां बीडीपीओ व गांव भडोलावाली के सरपंच पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
शनिवार को शिकायत बीडीपीओ के आदेश पर रानियां थाना पुलिस ने गांव निवासी महावीर, रेशमा व बलकार सिंह के खिलाफ अवैध रूप से कब्जा करने, पेड़ काटकर बेचने सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया था। इसके बाद यहां पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। यहां पर महावीर के दादा हरिराम की समाधि बनी हुई थी। अधिकारियों के आदेशों पर सरपंच गुरप्रीत ने लोडर से समाधि को हटा दिया। पुलिस को दी शिकायत में महावीर ने बताया कि जब उसकी दादी सुगना मौके पर पहुंची तो समाधि टूटी देखकर व परिवार के सदस्या पर मामला दर्ज होने से आहत हो गई और उसकी मौत हो गई । उन्होंने महावीर की शिकायत पर बीडीपीओ रानियां व गांव सरपंच गुरप्रीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीडीपीओ रानियां व गांव सरपंच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।