{"_id":"669014d7d440b92b26022bf4","slug":"death-of-bike-due-to-collision-with-scorpio-dharam-singh-was-a-cleaning-worker-in-chaudhary-kurdaram-memorial-womens-college-jamal-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-122536-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक की मौत, चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में सफाई कर्मचारी था धर्म सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक की मौत, चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में सफाई कर्मचारी था धर्म सिंह
Fri, 12 Jul 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
गांव जमाल में बाइक से भिड़ने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव जमाल में सिरसा रोड पर सड़क हादसे में राजस्थान के गांव जनानिया निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक चौधरी कुरड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय जमाल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।
वीरवार दोपहर को कॉलेज का सफाई कर्मचारी धर्म सिंह किसी कार्य को लेकर जमाल की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक सफेद रंग की स्काॅर्पियो ने धर्म सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। इससे धर्म सिंह घायल हो गया। राहगीरों ने 112 नंबर पर दुर्घटना की सूचना दी और धर्म सिंह को नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मृतक धर्म सिंह की पत्नी मैना देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक मौके पर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, एक की मौत
रोड़ी। गांव सुरतिया के पास के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। गांव मलड़ी निवासी 45 वर्षीय इकबाल व उसका साथी गांव फरवाई निवासी जस्सू वीरवार दोपहर को पिकअप में सवार होकर गांव रोड़ी की ओर जा रहे थे। गांव सुरतिया के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में इकबाल की मौत हो गई, जबकि जस्सू घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक इकबाल का एक बेटे है। संवाद