फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death of a woman who came to delivery

डिलीवरी कराने आई महिला की मौत

Sat, 18 Apr 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
death of a woman who came to delivery
death of a woman who came to delivery - फोटो : Sirsa
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। लोगों के स्वास्थ्य की जांच जारी रहने के बीच शनिवार अल सुबह राजस्थान से डिलिवरी के लिए आई कोरोना संदिग्ध महिला (24) की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना आशंकित महिला का पोस्टमार्टम करवाकर उसका सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार शाम को निगेटिव आई है। वहीं तीन अन्य लोगों के रिपोर्ट भी निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

सिरसा की सीमा से सटे राजस्थान के भादरा से शुक्रवार रात को एक महिला डिलिवरी के लिए सिरसा के जनता अस्पताल में अपने परिजनों के साथ आई। जानकारी के अनुसार महिला आठ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार रात बीतने के साथ महिला को सांस की परेशानी होने लगी तथा उसे खांसी भी आने लगी। जनता अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया, क्योंकि जनता अस्पताल के चिकित्सकों को महिला कोरोना संदिग्ध नजर आई। जनता अस्पताल ने महिला को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन कुछ ही दूरी पर महिला ने दम तोड़ दिया। मौत होने के बाद एंबुलेंस सिविल अस्पताल में पहुंची, जहां उसका शव पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया और कोविड-19 की टीम ने सैंपल लेकर लैब में भेज दिया। वहीं शनिवार शाम को महिला तथा तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

295 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर शनिवार को 84 समाचार पत्र वितरक, 18 फल विक्रेता, 26 किराना स्टोर संचालक तथा 167 उन लोगों की जांच की, जो घुमंतू प्रकार के हैं। वहीं जिले में मोबाइल वैन के जरिये 25 टीमों ने करीब 1025 लोगों की थर्मल स्कैनिंग कर स्वास्थ्य की जांच की है। इससे पहले शुक्रवार को टीमों ने करीब 251 लोगों की थर्मल स्कैनिंग कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पिलाया शर्बत, कंट्रोल रूम में सूचना दी तो भागी
शहर के नोहरियां बाजार में शनिवार को एक महिला बच्चों को गुब्बारे बेचती दिखाई दी। कुछ बच्चों ने महिला से गुब्बारे भी खरीद लिए। महिला अपने मुंह से गुब्बारे में हवा भरकर बच्चों को बेच रही थी। वहीं एक महिला ने नोहरिया बाजार में मस्जिद वाली गली में कुछ दुकानदारों को शर्बत पिलाया। गली में रहने चाले चंद्रशेखर सोनी ने बताया कि शनिवार को एक महिला गुब्बारे बेच रही थी। हमारे विरोध के बाद महिला भाग गई। वहीं एक महिला दुकानदारों को सेवा के नाम पर शर्बत पिला रही थी। हमने इस पर ऐतराज जताया और उसका पता पूछा, लेकिन उसने पता नहीं बताया। इसके बाद महिला भाग गई। हमने कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस आई, लेकिन महिला का कोई अता पता नहीं। दुकानदारों में अब कोरोना वायरस के संक्रमण का भय बना हुआ है।
महिला कोरोना आशंकित थी, महिला का सैंपल लैब में जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed