{"_id":"62c03e1052e376b24fc2332a68bfedbc","slug":"death-in-summer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 28 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को गांव चौटाला के नजदीक पेड़ के
विज्ञापन
नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ। चिकित्सक ने गर्मी की वजह से मौत होने का
खुलासा किया है।
संगरिया निवासी शेर सिंह का बेटा पवन (32) पिछले तीन दिनों से घर से गायब था। चौटाला पुलिस ने चौटाला-आसाखेड़ा मार्ग पर उसका शव एक पेड़ के नीचे मिला।
मृतक के पिता ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा है कि उसका बेटा नशा करने का आदी था। वह तीन दिन से घर से गायब था।
जांच अधिकारी एएसआई रामपाल के अनुसार पिता के ब्यान पर दफा 174 सीआरपीसी के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए डबवाली के सरकारी अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
सिविल अस्पताल के चिकित्सक बलेश बांसल ने बताया कि युवक नशा करने का आदी था। नशे के साथ अत्याधिक गर्मी उसकी मौत की वजह बनी है। शव दो दिन पुराना था।